भागलपुर और बांका में भूकंप के झटके, दशहत में लोग, कोई नुकसान नहीं

भागलपुर और बांका जिले में रविवार की सुबह करीब 10.35 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में झटके महसूस किए गए।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 11:10 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 11:10 AM (IST)
भागलपुर और बांका में भूकंप के झटके, दशहत में लोग, कोई नुकसान नहीं
भागलपुर और बांका में भूकंप के झटके, दशहत में लोग, कोई नुकसान नहीं

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर और बांका जिले में रविवार की सुबह करीब 10.42 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। भागलपुर की धरती पांच से छह सेकंड तक कांप गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग थोड़ी देर के लिए घरों से बाहर निकले और एक दूसरे से हाल-चाल पूछने लगे। भागलपुर का झटका तेज था पर समय महज पांच से छह सेकंड ही था। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बांका के सभी जगहों पर तीन सेकंड तक लोगों ने झूकंप के झटके महसूस किए। बांका के अमरपुर और भागलपुर के नवगछिया में भी झटके महसूस किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार भूकंप का केन्द्र नेपाल बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 4.5 थी। भागलपुर जिले के कहलगांव, सुल्तानगंज, पीरपैंती में भूकंप के कारण लोगों में दहशत है। इस दौरान कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल भवन से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। 

पूर्व बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती चार से पांच सेकंड तक कांप गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग थोड़ी देर के लिए घरों से बाहर निकले और एक दूसरे से हाल-चाल पूछने लगे। जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीजों के बीच जैसे ही कंपन्न होने का एहसास हुआ और शोरगुल हुई तो वे लोग वार्ड से बाहर भागने लगे।


भागलपुर में भूकंप के झटके कुछ गृहणियों ने ज्यादा महसूस किए। खाना बना रहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि भूकंप के दौरान गैस चूल्हे के उपर से कूकर हिलने लगा और जमीन पर गिए गए। पंखा और कूलर में खडख़ड़ाहट की आवाज आ रही थी। भागलपुर जिले के कहलगांव, सुल्तानगंज, पीरपैंती में भूकंप के कारण लोग सहम गए। पीजी भूगोल के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसएन पांडे ने कहा कि पूर्व बिहार भूकंप के जोन चार क्षेत्र में आता है। पर, यहां भूकंप का केंद्र नहीं बन सकता। भागलपुर का झटका तेज था पर समय महज पांच से छह सेकंड ही था। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उधर, बांका जिले के सभी प्रखंडों में तीन सेकंड तक लोगों ने झूकंप के झटके महसूस किए। बांका के अमरपुर और भागलपुर के नवगछिया में भी झटके महसूस किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार भूकंप का केन्द्र नेपाल बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा थी। वहीं, मुंगेर जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में भूकंप के झटके महसूस हुए। बांका के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

प्रो. एसएन पांडेय (पूर्व विभागाध्यक्ष, पीजी भूगोल विभाग टीएनबीयू) ने बताया कि अंग प्रदेश भूकंप जोन चार में आता है। अमूमन भूकंप का केंद्र नेपाल ही होता है इस बार पश्चिम बंगाल बना। भूकंप आने पर यहां सिर्फ झटके महसूस होंगे। बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं होगा। कच्चे मकान को नुकसान हो सकता है पर पक्के मकान नहीं गिरेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी