दुर्गा पूजा भागलपुर: मेला में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें काल, मिलेगी सहायता

दुर्गा पूजा 2021 भागलपुर में बेहतर तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। कई आकर्षक पंडाल बने हैं। मंदिरों में भी पूजा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हेल्‍प नंबर भी जारी कर दिया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:31 AM (IST)
दुर्गा पूजा भागलपुर:  मेला में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें काल, मिलेगी सहायता
भागलपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मारवाड़ी पाठशाला में बना पंडाल।

जागरण टीम, भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश सिविल सर्जन ने प्रभारियों को दिया है। साथ ही 24 घंटे डाक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ भी रहेंगे। जिला कंट्रोल रुम का नंबर भी जारी किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने या दुर्घटना होने पर फोन पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। 0641-2421073 और 18003456606 पर फोन कर सकते हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष : 0641- 2402082 यहां तीन पालियों में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी को भी मदद के लिए फोन कर सकते हैं। तीन ग्रुप में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ग्रुप एक मृत्युंजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता : 9434795585 आलोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी : 7782859647 अजय कुमार, औषधि निरीक्षक : 8541873887 चंदन कुमार, डीपीओ जीविका :

ग्रुप दो विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता : 9910783325 विनोद कुमार, श्रम अधीक्षक : 7903714012 तनवीर आलम, औषधि निरीक्षक : 9308622190 उज्जवल कुमार, डीपीओ एमडीएम : 8757047049

ग्रुप तीन

गिरिजेश कुमार, डीसीएलआर सदर : 8544412312 विकास कुमार, सहायक निदेशक उद्यान : 9431818950 नीरज कुमार मानस, औषधि निरीक्षक : 7004208303 संजीव कुमार सिंह, डीपीओ मनरेगा : 7903247033

दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए दंडाधिकारी की तैनाती

नवगछिया के अनुमंडल मुख्यालय में मेला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया है। जिसमें भारी पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अलग-अलग जगहों पर हुई है। जानकारी के अनुसार भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में चार जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसी तरह से बिहपुर में आठ जगहों पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के साथ किया गया है। झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में सात जगहों पर, नवगछिया नगर थाना क्षेत्र में सात जगहों पर, गोपालपुर थाना क्षेत्र में आठ जगहों पर, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में तीन जगहों प,र रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में आठ जगहों पर, परबत्ता थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में दो जगहों पर, कदवा सहायक थाना क्षेत्र में दो जगहों पर, नदी थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं।

chat bot
आपका साथी