दुर्गा पूजा 2021: सड़क छाप मजनूओं और लहरिया कट मारने वालों पर रही पुलिस की पहरेदारी, पूर्णिया में जगह-जगह सादे लिबास में तैनात थी पुलिस

दुर्गा पूजा के दौरान पूर्णिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चौक चौराहो पर सड़क छाप मजनूओं और लहरिया कट मारने वालों पर पुलिस की पहरेदारी दिखी। साथ ही पूजा पंडालों के आसपास और अन्‍य जगहों पर पुलिस सादे...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:20 AM (IST)
दुर्गा पूजा 2021: सड़क छाप मजनूओं और लहरिया कट मारने वालों पर रही पुलिस की पहरेदारी, पूर्णिया में जगह-जगह सादे लिबास में तैनात थी पुलिस
दुर्गा पूजा के दौरान पूर्णिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 जागरण संवाददाता, पूर्णिया। महापर्व दशहरा शांति व सदभावपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान चौक चौराहों से लेकर मंदिर परिसरों, पूजा पंडाल परिसरों के साथ पूर्व से चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूजा के दौरान सड़क छाप मजनूओं व बाइक से सड़कों पर लहरिया कट मारने वाले लड़कों पर पुलिस की खास नजर रही। छेडख़ानी, पाकेटमारी व झपटमारी आदि घटनाओं पर ब्रेक के लिए मंदिर व मेला परिसरों में सादे लिबास में महिला व पुरुष बलों की तैनाती की गई थी।

बता दें कि पूर्व में भी प्रशासन द्वारा शहर सहित पूरे जिले में अति संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर लिया गया था। इसमें खजांची हाट थाना क्षेत्र में न्यू सिपाही टोला, गिरिजा चौक, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन, डालर चौक, लाइंस क्लब व सेंट्रल कारा चौक शामिल है। इसी तरह मधुबनी टीओपी क्षेत्र में मधुबनी बाजार, शांतिनगर मधुबनी, सहायक खजांची थाना क्षेत्र में रजनी चौक, बाड़ी हाट, माधोपाड़ा, शिव मंदिर लाइन बाजार, गोकुल कृष्ण ङ्क्षसह ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली एवं भ_ा बाजार, मरंगा थाना क्षेत्र में दुर्गा स्थान मरंगा, हरदा बाजार, सोसा व नेवालाल चौक शामिल है। सदर थाना क्षेत्र में मां पूरण देवी मंदिर, दुर्गा पूजा स्थल, पूर्णिया सिटी, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हटिया के समीप खुश्कीबाग, सराय दुर्गा मंदिर, सिटी पूर्णिया, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नवरतन चौक, सिटी पूर्णिया, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, गुलाबबाग सोनैली चौक व सौरा नदी सिटी काली बाड़ी को चिन्हित किया गया था।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भटगामा, ङ्क्षसघिया, दीवानगंज, पुराना बाजार, रानीपतरा, बेलौरी चौक व दुर्गा पूजा समिति अंदेली, कसबा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मदारघाट, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कटहल बाड़ी, मोहनी, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कसबा, रेलवे स्टेशन, दुर्गा समिति गढ़बनैली, दुर्गा मंदिर गुरही, तीन पनिया, चांदनी चौक, बनैली व गांधी नगर में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

इसी तरह श्रीनगर थाना क्षेत्र में पुराना बाजार, कुमार टोला व इस्लामपुर, केनगर थाना क्षेत्र में माता स्थान आदमपुर, गणेशपुर, चेथरियापीर, गोकुलपुर, परोरा, केनगर, कामाख्या स्थान भवानीपुर मजरा, प्रसादनगर व भोकराहा, चंपानगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर, चंपानगर बाजार कोहवारा व रामनगर दुर्गा मंदिर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बायसी थाना थाना क्षेत्र में चरैया, माला, सठियारा व मड़वा, अमौर में दुर्गा मंदिर मछट्टा हाट, अमौर बाजार व खाड़ी, रौटा में-मालोपाड़ा, रौटा बाजार व फुलबाड़ी, अनगढ़ में धुसमल हाट,डगरुआ थाना क्षेत्र में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर लाल बाबू चौक, कन्हरिया बाजार स्थित निजी दुर्गा मंदिर, विश्वबंधु शर्मा का निज आवास पर ग्राम महथौर, निखरैल, बेलगच्छी, महलबाड़ी, चापी, सगुनिया, कोचैली व रजौली शामिल है।

जानकीनगर थाना क्षेत्र में चोपड़ा बाजार, सिलानाथ रुपौली, रुपौली, मिरचाईबाड़ी व बिनोबाग्राम, सरसी थाना क्षेत्र में पारसमणि, सिहुली, जियनगंज, रघुनाथपुर, कचहरी बलुआ व बालू टोला, धमदाहा के दमगड़ा, धमदाहा नेहरु चौक, डिपुटी पुरनदाहा, मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान, रुपौली थाना क्षेत्र के आझोकोपा, ब्रह्मज्ञानी टोला व बहदूरा, बड़हरा थाना क्षेत्र में बड़हरा, सुखसेना, दिबराबाजार व दिवराधनी, रघुवंश नगर ओपी क्षेत्र के ग्राम ओरलाहा में पुलिस की तैनाती की गई थी। 

chat bot
आपका साथी