Durga Puja 2020: भागलपुर में कृत्रिम तालाब में प्रतिमा का हुआ विसर्जन, घाट पर उमड़े श्रद्धालु

भागलपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मुसहरी घाट बरारी सीढ़ी घाट पुल घाट सहित विभिन्न तालाबों व पोखरों में प्रवाहित किया जाएगा। शाम चार बजे तक 6 प्रतिमाओं को विसॢजत किया गया। देर राम तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:46 PM (IST)
Durga Puja 2020: भागलपुर में कृत्रिम तालाब में प्रतिमा का हुआ विसर्जन, घाट पर उमड़े श्रद्धालु
भागलपुर के मुसहरी घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद़धालु

भागलपुर, जेएनएन। दुर्गा पूजा की दसवीं को मां दुर्गे की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला सोमवार की दोपहर से शुरू हो गया। विभिन्न पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने धाॢमक रीति रिवाज का पालन करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मुसहरी घाट, बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट सहित विभिन्न तालाबों व पोखरों में प्रवाहित किया जाएगा। शाम चार बजे तक 6 प्रतिमाओं को विसॢजत किया गया। विसर्जन के लिए नगर निगम ने रविवार की रात को ही सारी तैयारी पूरी कर ली थी। पूजा पंडालों में महिलाओं ने विदाई के पहले देवी दुर्गा को खोंइछा दिया। महिलाओं ने विदाई गीत भी गाईं। पंडालों से प्रतिमाओं को निकालने के समय आयोजकों के चेहरे पर मायूसी छाई थी।इस बार कोरोना महामारी और विधानसभा चुनाव को लेकर पूजा समितियों को कई नियमों से बंधना पड़ा। मां दुर्गा की प्रतिमा शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ देर शाम मुसहरी घाट पहुची।मायागंज की प्रतिमा सबसे पहले विसॢजत की गई। देवी दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रलगी रही। है।

घाट पर गोताखोरों थे तैनात

प्रशासन की ओर से मुसहरी घाट पर तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। दो मोटरबोट तथा तीन गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विसर्जन होने तक मुसहरी घाट पर मौजूद थे।

सिंदूर खेल के बाद हुई दुर्गा की विदाई

नवरात्र के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौ दिन तक दुर्गा पूजा के बाद बंगाली समाज द्वारा स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन पूजा के साथ ही बंगाली महिलाओं ने सिंदूर खेलकर विजयदशमी मनाई। शहर में महाशय ड्योढ़ी, कालीबाड़ी और दुर्गाबाड़ी सहित कई पूजा स्थल हैं जहां बंगला रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा होती है। यहां सिंदूर खेल के इस रस्म को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। शहर में परंपरा और संस्कृति के लिहाज से दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, महाशय ड्योढ़ी दुर्गा मंदिर का बेहद खास है। आज भी लोग यहां वही परंपरा और संस्कृति की झलक देखने आते हैं। दुर्गाबाड़ी से जुड़ी महिलाओं ने तो बकायदा एक रंग का बंगाली परिधान पहन रखा था।

ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा साल में एक बार अपने मायके आती हैं। जितने दिन तक मां मायके में रुकती हैं उसे दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा मायके से विदा होकर जब ससुराल जाती हैं, तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है। साथ ही दुर्गा मां को पान और मिठाई भी खिलाई जाते हैं। हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत बड़ा महत्व होता है। सिंदूर को महिलाओं के सुहाग की निशानी कहते हैं। सिंदूर को मां दुर्गा के शादी शुदा होने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवरात्रि पर सभी शादी शुदा महिलांए एक दूसरे पर सिंदूर लगाती हैं।

chat bot
आपका साथी