Durga Puja 2020 : शहर से गांव तक प्यारा सजा है दरबार की गूंज, माता दर्शन को पहुंच रहे लोग

Durga Puja 2020 इस बार कोरोना काल में दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ है। इस कारण मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सप्तमी पर देर रात मां दुर्गा का पट खुल गया। लोगों ने भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना की। आम महाष्‍टमी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:18 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:18 AM (IST)
Durga Puja 2020 : शहर से गांव तक प्यारा सजा है दरबार की गूंज, माता दर्शन को पहुंच रहे लोग
भागलपुर मोहद्दीनगर में स्‍थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।

भागलपुर, जेएनएन। Durga Puja 2020 : नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा व काली की प्रतिमाओं के पट शुक्रवार की देर शाम ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान माता के भक्तों में काफी उत्साह दिखा। शहर से गांव तक प्यारा सजा है दरबार भवानी की गूंज सुनाई दे रही है। भले ही कोरोनावायरस है हर साल की तरह इस बार दशहरे पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। लेकिन, लोग माता की पूजा करने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि कोरोना ने काफी हद तक लोगों को निराश किया है। लेकिन लोगों की आस्था कोरोना संक्रमण पर भारी पड़ी है।

शहर के विभिन्न स्थानों पर माता का दरबार सजाया गया है। बड़े-बड़े पंडाल तो नहीं बनाए गए हैं, लेकिन खूबसूरत तरीके से पूजा मंडप को सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा मंडप सजा है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमाओं के पट खोले गए। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर दिखे। शहर से लेकर गांव तक या देवी सर्वभूतेषु के मंत्र गूंजते रहे। मोहद्दीनगर दुर्गा पूजा समिति के राकेश रंजन केसरी ने बताया कि माता के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पूजा करने के लिए पहुंच रही महिलाएं शारीरिक दूरी का पालन कर रही हैं। इस बार किसी तरह का मेले का आयोजन नहीं किया गया है। सिर्फ माता का दर्शन करने लोग आ रहे हैं।

महाष्टमी की पूजा आज

नवरात्र की महाष्टमी की पूजा शनिवार को है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। महिला श्रद्धालु माता की पूजा करने के लिए आज पहुंच रही हैं। नारियल, चुनरी, केला, सेव, बताशा, पान, लौंग-इलायची से माता का पूजन किया जा रहा है। अष्टमी पूजा को लेकर शहर में सभी स्थानों पर पूजन सामग्री की खूब खरीदारी हुई।

मंदिरों के खुले पट अष्टमी कोई खोईचा भरने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

मंदिरों के पट सप्तमी की मध्यरात्रि को खुल गए। शनिवार की सुबह अष्टमी को खोईचा भरने के लिए शहर के मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। कोरोना महामारी के बीच खोईचा भरने के लिए मंदिरों में पहुंची महिलाएं मास्क पहनी हुई थी। जबकि मंदिर प्रबंधन द्वारा शारीरिक दूरी का पालन कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा था। शहर के लहेरी टोला दुर्गा मंदिर, मन्दरोजा हड़बड़िया काली मंदिर, दुर्गाबाड़ी, मुंदीचक, महाशय ड्योढ़ी चम्पानगर, सुजापुर नाथनगर, मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंची।

chat bot
आपका साथी