दुर्गा पूजा 2020 : पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तिभाव से लोगों ने की पूजा-अर्चना

सिल्क सिटी में जगह-जगह दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडाल की आकर्षक एवं भव्य सजावट की गई है। रविवार को नवमीं के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। सुबह से ही पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा था।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:40 PM (IST)
दुर्गा पूजा 2020 : पूजा पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तिभाव से लोगों ने की पूजा-अर्चना
सिल्‍क सिटी के एक पंडाल में स्‍थापित मां दुर्गा की प्रतिमा

भागलपुर, जेएनएन। कोरोना बंदिश और चुनावी रंगों के बीच दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। लोग भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडाल की आकर्षक एवं भव्य सजावट की गई है। रविवार को नवमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। इस मौके पर सुहागिनों ने मां के दरबार में खोइंछ भरकर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने कुमारी कन्याओं को भोजन कराया। बच्चे,युवा एवं बुजुर्ग सभी ने मां के दर्शन किए। मंदिरों में आस्था का सैलाब रहा।

मेला नहीं लगने से बाहरी रौनक जरूर कुछ फीका-फीका लग रहा

पूजा स्थलों पर पिछले वर्ष की तरह मेला नहीं लगने से बाहरी रौनक जरूर कुछ फीका-फीका लग रहा है। आम लोग भी सिर्फ पूजा-पाठ का आनंद ले रहे हैं। हर साल मारवाड़ी पाठशाला स्थित पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहता था। लेकिन कोरोना के कारण इस बार वहां पर पूजा पंडाल का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके अलावे कुछ और जगहों पर सादगी के साथ पूजा अर्चना की जा रही है।

कोरोना को लेकर इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई गाइड लाइन जारी किए गए थे। जिसको मानते हुए आयोजकों ने भी मेला लगाने की अनुमति नहीं दी। इसके कारण अधिकांश पूजा स्थल का परिसर सूना-सूना लग रहा है।

शहर के इशाकचक, सिकंदरपुर, बूढ़ानाथ, गढ़ैया, तिलकामांझी, बरारी, खंजरपुर, नाथनगर, परबत्त,समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से पूजा-अर्चना हो रही है। अब तक मां के आठ स्वरूप

शैलपुत्री, बह्मचारिणी, चंद्रघंटा, ष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी और कालरात्रि और महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई है। पूजा को लेकर लोगों के श्रद्धा एवं उत्साह में कोई कमी नहीं है। पूरा माहौल भक्तिमय है, लोग अपने-अपने घरों में भी पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूजा स्थलों पर आरती वंदना के लिए भी लोग जुट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी