26 को दोपहर 2 बजे तक होगा प्रतिमा विसर्जन

भागलपुर। 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस बार विसर्जन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)
26 को दोपहर 2 बजे तक होगा प्रतिमा विसर्जन
26 को दोपहर 2 बजे तक होगा प्रतिमा विसर्जन

भागलपुर। 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस बार विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा। साथ ही गंगा नदी में प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा। इस आशय का आदेश सदर एसडीओ की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि हर हाल में 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक प्रतिमा विसर्जन कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में विसर्जन जुलूस नहीं निकाला जाए, यह संबंधित थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। तालाब में मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया गया है।

..................

पूजा समिति विसर्जन स्थल

-परवत्ती, साहेबगंज व कंपनीबाग भैरवा तालाब

-रेलवे कॉलोनी महादेव तालाब

-रौशनचक अलीगंज गंगटा पोखर

-मोहद्दी नगर, मानिकपुर, हुसैनाबाद खुटहा गड़हा

-मुंदीचक गढ़ैया, प्रधान डाकघर, जीसी बनर्जी रोड, राधा देवी लेन, कैंप जेल गेट, तिलकामांझी बरारी मुशहरी घाट कृत्रिम तालाब

-जोगसर ग्वालटोली, जोगसर मेन रोड, लाजपत पार्क, आदमपुर बूढ़ानाथ कृत्रिम तालाब

-छोटी खंजरपुर, बड़ी खंजरपुर, मायागंज, बरारी बड़गाछ, रिफ्यूजी कॉलोनी, बरारी घाट रोड, रिफ्यूजी कॉलोनी पूर्वी भाग, मिश्रा टोला खंजरपुर, नवयुवक संघ रिफ्यूजी कॉलोनी, राष्ट्रभाषा पुस्तकालय छोटी खंजरपुर मायागंज मुशहरी घाट में निर्मित तालाब

chat bot
आपका साथी