डलिया चढ़ाने उमड़ी भक्तों की भीड़

अकबरनगर (भागलपुर)। अकबरनगर और खेरैहिया में शनिवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महाग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)
डलिया चढ़ाने उमड़ी भक्तों की भीड़
डलिया चढ़ाने उमड़ी भक्तों की भीड़

अकबरनगर (भागलपुर)। अकबरनगर और खेरैहिया में शनिवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जगत जननी भवानी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां के पट खुलते ही 'या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोचारण से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां दुर्गा को डलिया चढ़ाया। महिला भक्तों ने माता के दरबार में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा पौराणिक परंपराओं के अनुरूप देवी मां का श्रृंगार किया। पूरा इलाका मां दुर्गा की भक्ति में तल्लीन हो गया। आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूरदराज से भी हजारों की संख्या में भक्त मां के दर्शन को पहुंचे थे। पूजा स्थल पर आकर्षक साज सज्जा व जगमगाती रौशनी के बीच मां का रूप मनमोहक लग रहा था। जिसे देख दर्शन करने पहुंचे भक्त अभिभूत हो रहे थे। यहां नवमी व दशमी को भव्य मेला लगता है, लेकिन इस बार मेले का आयोजन नहीं होने पर लोग निराश हैं। पूजा को लेकर मुख्य बाजारों में भी चहल-पहल काफी रही एवं खरीदारों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरो और उसके आसपास एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। ़फोटो : अकबरनगर बाजार स्तिथ दुर्गा मंदिर में डलिया चढ़ाने उमड़ी भक्तों की भीड़

chat bot
आपका साथी