दुर्गा मंदिरों में जुट रही भक्तों की भीड़

कहलगांव। कहलगांव में अनादीपुर श्यामपुर काजिपुरा किला दुर्गा स्थान पूरबटोला बटेश्वरस्थान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)
दुर्गा मंदिरों में जुट रही भक्तों की भीड़
दुर्गा मंदिरों में जुट रही भक्तों की भीड़

कहलगांव। कहलगांव में अनादीपुर, श्यामपुर, काजिपुरा, किला दुर्गा स्थान, पूरबटोला, बटेश्वरस्थान, परशुरामचक, शिवनारायणपुर, रामपुर, जागेश्वरपुर, भोलाटोला, चांदनीचौक, धनौरा, सौर, औरंगाबाद, भल्लु, बोरहिया, मथुरापुर संथालीटोला आदि जगहों में प्रतिमा स्थापित की गई है। कहलगांव राजघाट स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। पौराणिक परंपरानुसार विधि विधान से सिर्फ पूजा अर्चना हो रही है। दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन पूजन हेतु भक्तों की भीड़ लग रही है। आयोजक एवं व्यवस्थापक के द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा करने भीड़ न लगाने की लगातार हिदायत दी जा रही है। मेला कहीं नहीं लगा है। दर्शन के लिए आने वाले एवं दुकानदार मायुस हैं। कहीं कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है। प्रशासन भी चौकस है।

chat bot
आपका साथी