कटिहार में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, एक गिरफ्तार

बिहार के कटिहार में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया। प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद एक की गिरफ्तारी की गई...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:42 PM (IST)
कटिहार में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, एक गिरफ्तार
पेड़ में लटका मिला था शव, दर्ज हुआ हत्या का केस।

संवाद सूत्र, सेमापुर, कटिहार। सेमापुर ओपी क्षेत्र के चिकनी बहियार में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका बरामद किया गया। शव की पहचन ओपी क्षेत्र के मधुबनी निवासी 19 वर्षीय मिथलेश कुमार साह के रूप में की गई। आशंका जताई गई कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या करने की बात भी कही जा रही है। घटना को लेकर मृतक की मां अनिता देवी ने सेमापुर ओपी में दिए आवेदन में कहा है कि उसके पुत्र का प्रेम प्रसंग मुख्य टोला की एक लड़की से था। लड़की के पिता शंकर मंडल व उसके जीजा द्वारा कई बार मिथिलेश को धमकी दी गई।

म़ृतक की मां ने पुलिहस को दिए आवेदन में कहा है कि गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। ओपी अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार ने बताया कि शव देखकर हत्या के बाद लटका देने का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हत्या का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

सेमापुर ओपी के मधुबनी गांव में पेड़ से संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की मां के बायान पर पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसके पुत्र का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाह रहे थे। लड़की के पिता शंकर मंडल व जीजा द्वारा उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की के पिता शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी