भागलपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, संसाधन रहते सैंडिस कंपाउंड के सामने जलजमाव का नहीं हो सका निदान

स्‍मार्ट सिटी भागलपुर का ड्रेनेज सिस्‍टम पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गया है। यही कारण है कि संसाधन और सफाई कर्मी रहते सैंडिस कंपाउंड के सामने से जलजमाव की समस्‍या का निदान नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 12:32 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 12:32 PM (IST)
भागलपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, संसाधन रहते सैंडिस कंपाउंड के सामने जलजमाव का नहीं हो सका निदान
स्‍मार्ट सिटी भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड के सामने जलजमाव की स्थिति।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। रेशमी शहर भागलपुर को स्मार्ट बनाने के लिए चाहे जितने भी जतन किए जाएं, लेकिन बुनियादी ढांचा इतना कमजोर है कि इसका समाधान करना बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। इससे शहर में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है। जिसके कारण शहर का एक चौथाई क्षेत्र जल-जमाव से प्रभावित है। मानसून की बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर किए गए दावे फेल हो रहे हैं। मंगलवार को मानसून की छह घंटे की बारिश में निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई।

मानसून आने से पहले दावा किया गया था और कहा गया था कि सभी तैयारियां पूरी हैं। जलभराव नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन जिस तरह से जलभराव हुआ है, उससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की पांच लाख की आबादी में करीब एक लाख लोग जल-जमाव की समस्या से जूझते हैं, जबकि निगम के पास करीब 1200 मजूदर, नाला उड़ाही के लिए आठ गैंग में 80 मजदूर, डिसिङ्क्षल्टग वाहन के बावजूद शहरवासियों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ रही है। शहर में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए निगम कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है। 51 वार्डों में करीब 400 किलोमीटर में नाले हैं, लेकिन अधिकांश नालों का एक-दूसरे नालों का निकास नहीं है। बुडको भी 34 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रोम वाटर ड्रेन का कार्य चल रहा है। सड़क के ऊपर नाला निर्माण से निकास की समस्या है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

भोलानाथ अंडरपास और सैंडिस मार्ग में जद्दोजहद

शहर के सैंडिस कंपाउंड के सामने जलजमाव की समस्या को लेकर निगम खुद जिम्मेदार है। नवाबबाग कालोनी में नालों पर से अतिक्रमण हटाने में नाकाम रही तो मुख्य मार्ग के पुलिया को ही मिट्टी से दो वर्ष पहले भर दिया। इससे सैंडिस मैदान के वर्षा जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सैंडिस के सामने बुडको द्वारा नाला निर्माण मंद गति से चल रहा है। वहीं चार वाटर हार्वेङ्क्षस्टग के बदले स्मार्ट सिटी से दो का निर्माण पूरा हुआ। नतीजा सुबह से ही सैंडिस के सामने एक फीट जलजमाव से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। निगम ने दोपहर बाद डिसिङ्क्षल्टग वाहन से पानी निकालने पहुंची। यहीं हाल भोलानाथ अंडरपास, बौंसी रेलवे अंडर व नाथनगर-दरियापुर के रेलवे अंडर पास में जलभराव हो गया है। इशाकचक से शीतला स्थान चौक के बीच जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा।

जलजमाव की समस्या से झेलनी पड़ी परेशानी

चौक-चौराहों पर जलजमाव के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को रास्ता बदल-बदलकर आवाजाही करनी पड़ी। नाला जाम होने की वजह से प्रधान डाकघर के समीप जलजमाव होता है। मंगलवार की बारिश में जब्बारचक, सुरखीकल, भीखनपुर के बढ़ई टोला, बौंसी पुल, लोहापट्टी, जरलाही आदि मोहल्ले में नाले का पानी सड़़क पर बहने लगा। इशाकचक मार्ग और अलीगंज के गंगटी मोड़ के समीप पुलिया जाम है। यहीं हाल अहमदिया मस्जिद व रेलवे लाइन के समीप पुलिया की बनी हुई है। पुलिया की सफाई नहीं होने की वजह से शहर के नालों की निकासी बाधित हुई है। इसके सफाई को लेकर निगम प्रशासन निगरानी नहीं कर पाती है।

इन मोहल्ले में होता है जलजमाव :

बारिश ने शहर के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दिया। बारिश के समय घंटाघर चौक में घुटने भर पानी लग गया। अलीगंज मिस्त्री टोला, हुसैनाबाद में जलजमाव ने राहगीरों की परेशानी को बढ़ा दी। शहर के कुछ हिस्सों में देर शाम तक जलजमाव की समस्या बनी रही। बुद्धुचक, लालूचक , किलाघाट, भीखनपुर ईट भठ्टा, कबीरपुर, चौबिस परगना, मोहनपुर, साहेबगंज, दिलदारपुर, सीएमएस, बौंसी मार्ग, गुडहट्टा चौक, जरलाही रोड़, सिकंदरपुर, तबेला रोड़, सिकंदपुर, अलीगंज, बुफरगंज रोड़, अलीगंज गंगटी रोड़, नया ठाकुरबाड़ी लेन व बरहपुरा आदि। सड़कों पर पानी ठहर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यही हाल लोहिया पुल के नीचे की बनी रही। कूड़ा उठाव नहीं होने की वजह से लोहापट्टी मार्ग कीचड़ से सन गया। नाथनगर कौवाकोली मार्ग में जलजमाव से फिसलन भरी सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ नाले के कूड़ा निकाला जाता है। नाले की पर्याप्त उड़ाही नहीं होने के कारण जल-जमाव की समस्या बनी हुई है।

यहां घरों में प्रवेश कर गया पानी

नाथनगर के जैन मंदिर मार्ग नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हुआ। बारिश के बाद आसपास जैन मंदिर मार्ग से जुडऩे वाली चार गलियां तालाब में तब्दील हो गया। पार्षद साबिहा रानू ने बताया कि यहां सड़क व नाला निर्माण की निविदा हो गई, लेकिन निगम ने एग्रीमेंट नहीं किया। नतीजा निर्माण कार्य बाधित है। कई घरों में जलजमाव की नौबत हो गई।  

chat bot
आपका साथी