Dowry harassment Jamui: दो लाख रुपये और एक बाइक के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
Dowry harassment Jamui जमुई में एक महिला को आग से जला दिया गया। महिला के ससुराल वालों उससे दहेज की मांग करते थे। दहेज के लिए राशि नहीं देने पाने के कारण उससे ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला।
जागरण संवाददाता, जमुई। Dowry harassment Jamui: जमुई के झाझा थाना के थाना क्षेत्र के कठबजरा (करझोसा) गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक विविहिता को जिंदा जला दिया। मृतका की पहचान पप्पू यादव की 21 वर्षीय पत्नी कीमती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाबत मृतका के पिता ने थाना में ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के लिए जमुई भेज दिया है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगही गांव निवासी नांकिशोर यादव ने 2019 में अपनी पुत्री कीमती देवी के शादी हिन्दू रीति- रिवाज के तहत कठबजरा गांव के भुवनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव के साथ की थी। कुछ दिन तक पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रह। इस बीच कीमती ने एक लड़की ने जन्म दिया। मृतक कीमती के पिता ने बताया कि दामाद का अबैध संबंध अपनी भाभी के साथ था। जिसका विरोध मेरी पुत्री करती थी। 20 अप्रैल को पति पप्पू यादव, ससुर भुवनेश्वर यादव, सास कबूतरी देवी, भैसुर उमेश यादव, गोतनी गीता देवी के अलावा धपरी गांव के ननदोशी सनोज यादव ने एक साजिश के तहत पहले कीमती देवी के साथ मारपीट किया और उसके बाद उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। जिससे कीमती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दामाद का नाजायज संबंध भाभी गीता देवी के साथ था और ननदोशी सनोज यादव भी मेरी पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़ छाड़ करत था। जिसकी शिकायत बराबर कीमती हमसे किया करती थी इसी से चिढ़कर सभी आरोपित ने खाना, कपड़ा, तेल, साबुन, मांगने पर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे। इस दौरान दामाद ने दहेज के रूप में दो लाख रुपया एवं एक मोटरसाइकिल की मांग किया। इस मामले पर दो बार पंचायत होकर समझौता भी हुआ। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान गांव के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। जब हम कठबजरा गांव पहुंचे तो कीमती का जला हुआ शव आंगन में पड़ा हुआ था। वही दो माह की लड़की बगल में रो रही थी। उसके ससुराल के सभी लोग घर से फरार मील। घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर करवाई शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच कर करवाई शुरू करने की बात कही है।
विवाहिता की हत्या
भागलपुर जिले के नवगछिया के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत छोटी परबत्ता गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी कि मृतका के मायके वालों ने इस घटना की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका रूबीद देवी का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई मधेपुरा जिला के चौसा थाना निवासी के बयान पर मामला दर्ज किया। मृतका रूबीद देवी की शादी 6 वर्ष पूर्व छोटी परबत्ता के दिनेश मंडल से हुआ था। दिनेश मंडल मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु में पिछले कुछ माह पहले गया हुआ था। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों आए दिन किसी न किसी बात को लेकर के विवाद करते रहता था। इसी को लेकर के सोमवार को विवाहिता से विवाद हुआ जिसके उपरांत उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका को एक 6 वर्ष की बेटी भी है।