Banka: किस गुनाह की सजा मिली इस महिला को, शादी के दो माह बाद ही पति ने दी इतनी बड़ी सजा

बांका ने पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। नहीं दे पाने के कारण हथौड़े से पत्नी को मार डाला। घटना के समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 07:08 PM (IST)
Banka: किस गुनाह की सजा मिली इस महिला को, शादी के दो माह बाद ही पति ने दी इतनी बड़ी सजा
बाइक व 50 हजार रुपये के लिए की हत्या। पति ने पत्नी को मार डाला।

संवाद सूत्र, शंभूगंज (बांका)। शोभनाथपुर गांव में एक पति ने रविवार अल सुबह अपनी नवविवाहिता पत्नी पार्वती देवी (22 वर्ष) की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये नकद नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

लोगों ने बताया कि 19 जून, 2021 को पार्वती देवी की शादी पवन यादव के साथ हुई थी। पार्वती की नैहर मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में है। शादी के बाद पार्वती पति के साथ ससुराल आईं। करीब एक माह ससुराल में रहने के बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले भाई को राखी बांधने मायके गई थीं। पवन बराबर पत्नी पर दबाव बनाने लगा कि वह जल्दी घर आए। इस कारण शनिवार को पार्वती मायके से ससुराल आई थीं। रविवार की सुबह उसकी हत्या हो गई। इस मामले में मृतका पार्वती के पिता राजकिशोर ने बताया कि दामाद द्वारा बराबर बाइक व 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। दामाद द्वारा लगातार दबाव बनाने पर शनिवार को उनकी पुत्री अपने बहनोई मिथिलेश यादव के साथ ससुराल आई थीं। इधर, पवन के पिता चमकलाल यादव ने पुलिस से कहा कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार रहता है। उसका इलाज भागलपुर में मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना पारिवारिक कलह में हुई है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। बाद में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपित पवन के साथ ही उसके पिता चमकलाल यादव को भी हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी