भागलपुर में आठ लग्जरी बस लाने के लिए डीएम पटना रवाना, चालक व कंडक्टर भी गए हैं साथ

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आठ बसें कल पटना से भागलपुर आएंगी। बसों को सड़कों पर चलाने से संबंधित लगभग सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आठ बसें भागलपुर प्रमंडल को एलाट हुई है। इसे अब भागलपुर लाया जाएगा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM (IST)
भागलपुर में आठ लग्जरी बस लाने के लिए डीएम पटना रवाना, चालक व कंडक्टर भी गए हैं साथ
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की आठ बसें कल पटना से भागलपुर आएंगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर से पटना के बीच चलने वाली बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों को लाने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (डीएम) अशोक कुमार सिंह पटना पहुंच गए हैं। उनके साथ चालक और कंडक्टर भी गए हैं। अगले एक-दो दिनों में आठ बसें भागलपुर पहुंच जाएगी। 

बसों को सड़कों पर चलाने से संबंधित लगभग सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आठ बसें भागलपुर प्रमंडल को एलाट हुई है। भागलपुर डिपो को चार, मुंगेर और जमुई डिपो के नाम दो-दो बसें एलॉट हुई है। भागलपुर प्रमंडल से रूट चार्ट तैयार कर पटना मुख्यालय को भेज दिया गया था। रूट चार्ट के आधार पर बसों का परमिट मिल गया है। बसों का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया। आठ में से एक बस एसी आना था। लेकिन डीएम द्वारा एसी की जगह डीलक्स बस की मांग की गई। डीएम का कहना था कि मिले तो दो एसी बस मिले। अब सभी आठ बस डीलक्स व सेमी डीलक्स है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के भागलपुर प्रमंडल ने 22 बसों को चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इसमें भागलपुर डिपो के लिए छह, मुंगेर और जमुई डिपो के लिए चार-चार बसों की मांग की गई थी। लेकिन मुख्यालय ने भागलपुर डिपो के लिए चार और जमुई व मुंगेर डिपो के लिए दो-दो बसों को एलॉट किया है। आठ बसों के परिचालन के लिए रूट चार्ट तैयार मुख्यालय को भेजा गया था। रूट चार्ट के आधार पर सभी आठ बसों का परमिट मिल गया है। एक बस बांका से अमरपुर होते हुए पटना के लिए चलेगी। दूसरी बस भागलपुर से मोकामा के रास्ते चलेगी। मुंगेर और जमुई से भी बसें पटना के लिए चलेगी। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक उडऩदस्ता देवेश चौरसिया का कहना है कि उम्मीद है कि इस सप्ताह पटना से बसें भागलपुर आ जाएगी। बसों के आने के बाद पटना के लिए बसों का परिचालन होगा।  

chat bot
आपका साथी