अररिया में चाकू की नोक पर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पंचायत के बाद मामला पहुंचा पुलिस के पास

बिहार के अररिया में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने चाकू की नोक पर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया और धमकी देते हुए फरार हो निकला।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:15 PM (IST)
अररिया में चाकू की नोक पर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पंचायत के बाद मामला पहुंचा पुलिस के पास
अररिया में दुष्कर्म की वारदात, आरोपी ने दिया शादी का झांसा।

संवाद सूत्र, जोकीहाट, (अररिया)। जिले के महलगांव थाना के पछियारी पिपरा पंचायत में एक दिव्यांग युवती ने गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए महिला थाना अररिया में आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने रविवार को गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की और पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि घटना 25 जुलाई की है जब वो घास काटने पाट खेत में गई थी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि जब वह घास काट रही थी, तो पीछे से चाकू लेकर मिनसार वहां पहुंच गया और चाकू के नोक पर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। झूठा आश्वासन दिया कि पांच दिन के अंदर तुमसे शादी कर लेंगे। जाते जाते आरोपित ने धमकी देते हुए यह भी कहा कि हल्ला किया तो जान से मार देंगे। घर आकर डरी सहमी पीड़िता ने सारी बातें मां से बता दी। इसके बाद मां ने पंचायत में आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

मामले पर 28 जुलाई को गांव वालों की पंचायत बैठी लेकिन पंचों को गाली गलौज देकर आरोपित मिनसार के परिवार वालों ने भगा दिया। फिर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गांव में घटना के बाद से पीड़िता के भविष्य को लेकर गांव वाले परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक तो ऊपरवाले ने इसे दिव्यांग बना दिया है, उपर से ऐसी वारदात के बाद। आखिर इस लड़की से अब कौन शादी करेगा। ग्रामीणों ने एसपी हृदयकांत से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है। दुष्कर्म के इस मामले के बाद इलाके में सनसनी का माहौल भी व्याप्त है। पुलिस की मानें तो जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी