बांका शहर से टूटा संपर्क, तेज धार में बह गया चांदन नदी पर बना डायवर्जन, 40 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

चांदन नदी पर बना डायवर्जन पानी की तेज धार में बह गया। इससे भागलपुर-बौंसी मुख्‍य मार्ग से डाकामोड़ होकर शहर में प्रवेश पर रोक लग गई है। शहर का संपर्क भंग हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:34 AM (IST)
बांका शहर से टूटा संपर्क, तेज धार में बह गया चांदन नदी पर बना डायवर्जन, 40 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
चांदन नदी पर बना डायवर्जन पानी की तेज धार में बह गया।

 जागरण संवाददाता, बांका। बांका शहर का संपर्क कई प्रखंडों से टूट गया है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे चांदन नदी पर बना डायवर्जन पानी के तेज धार में बह गया। इससे बांका-बौंसी रोड से डाकामोड़ होकर शहर में प्रवेश पर रोक लग गई है। 

जिला प्रशासन की ओर से पाइप देकर ठीक किया जा रहा है। लगभग 40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इसको लेकर डायवर्जन एक साल पूर्व बनाया गया था।दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अत्यधिक पानी के दवाब से एक जगह से कट गया है। इस कारण लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने बताया कि इसे ठीक कराया जा रहा है। 

तेजी से चल रहा पुल का काम 

चांदन नदी पर बना पुल पिछले साल टूट गया था। इसके बाद इस डायवर्जन का निर्माण कराया गया था। पुल का काम अब शुरू हो गया है। पुल के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी पुराने पुल को तोड़ने का काम चल रहा है। इसके बाद नए सिरे से इसका निर्माण होगा।  

अमरपुर होकर जा सकते हैं बांका 

भागलपुर से बांका शहर जाने के लिए अभी अमरपुर का रास्‍ता है। इस रास्‍ते से बांका जा सकते हैं। बांका बौंसी रोड से अगर आप बांका शहर जाना चाहते हैं तो आपको पुन‍सिया के पास बाइपास का सहारा लेना पड़ेगा। इससे करीब 13 किमी की दूरी बढ़ जाएगी।   

chat bot
आपका साथी