मुंगेर पहुंचे Deputy CM तारकिशोर प्रसाद, बोले-अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनका मकसद, लाभुकों को दिए राशन पैकेट

मुंगेर में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया। लाभुकों को दिए राशन पैकेट। एनडीए की शासन में हर क्षेत्र में हो रहा विकास गरीबों के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाएं। हर वर्ग का व‍िकास हो रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:29 AM (IST)
मुंगेर पहुंचे Deputy CM तारकिशोर प्रसाद, बोले-अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनका मकसद, लाभुकों को दिए राशन पैकेट
मुंगेर में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लाभुकों को दिए राशन पैकेट।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। ब‍िहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचना ही सरकार का उद्देश्य है। हर लोगों को लाभ मिले इस सोच के साथ एनडीए की सरकार काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को शहर के जैन धर्मशाला में आयोजित प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने इस दौरान 31 लाभुकों को राशन पैकेट सौंपा।

उन्होंने भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं को पंचायत और गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संयोग से मुंगेर जिले का प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में मुंगेर पर विशेष ध्यान है। मुंगेर जिले में विकास की कई योजनाएं चलाई जा रही है, मेडिकल कालेज के लिए जगह खोजने का काम चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हौसला आफजाई किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुंगेर से गहरा लगाव है, यहां के लोगों के खास रिश्ता बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मई 2021 से नवंबर 2021 तक गरीब परिवार के लोगों को पीएचएच व अंत्योदय योजना के तहत मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गरीब व वंचित तबके के लोगों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंगलवार को सांकेतिक रुप से गरीब लोगों के बीच अनाज का थैला वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैचारिक अधिष्ठान ही सबका साथ सबका विकास है। कार्यक्रम की अध्यक्ष करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मुंगेर जिले को डिप्टी सीएम के रूप में प्रभारी मंत्री बनाया जाना गौरव की बात है।डिप्टी सीएम को प्रतिक स्वरूप मछली देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनके मार्गदर्शन मेें जिले में विकास का काम ऊंचाई पर रहेगा। इससे पूर्व कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने मुंगेर आगमन के दौरान स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निशितोश कुमार निशु और शैलेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रणव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, कुमार प्रणय, रामानंद प्रसाद, रविंद्र स‍िंह कल्लू, अंजू भारद्वाज, सपना मेहता सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी