मुंगेर पहुंचे डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, बोले- बाढ़ पीड़ितों के साथ है बिहार सरकार

Bihar Politics एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने संग्रहालय सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं। उन्हें तत्काल राहत मिले।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:46 PM (IST)
मुंगेर पहुंचे डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, बोले- बाढ़ पीड़ितों के साथ है बिहार सरकार
संग्रहालय सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Politics: बाढ़ आपदा से पीड़ित परिवारों को हर हाल में सहायता मिले, इसके लिए सूची तैयार कर सही नुकासन का आकलन करें। आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुसार इन्हें शीघ्र ही उचित मुआवजा दिलाएं। यें बातें उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रासद (Deputy CM Tarkishore Prasad) ने कही। उप मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मुंगेर पहुंचे।

संग्रहालय सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ के कारण दियारा ही नहीं, शहरी क्षेत्र के भी गंगा तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवारों को काफी कठनाइयों का सामाना करना पड़ा है। बाढ़ से सैकड़ों परिवार विस्थापित हुए हैं, सभी को काफी क्षति हुई है। इस परिस्थिति में सरकार ने आपदा पीड़ितों की हर सहायता करते हुए तत्काल उन्हें राहत दिया जाए।

'बाढ़ पीड़ितों के साथ है सरकार'

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। फसल सहित अन्य क्षति का आंकलन करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देते के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का सही आंकलन करें और इस काम को प्राथमिकता के आधार पर सहायता राशि का प्रबंध करें। उप मुख्यमंत्री ने जिले के राजस्व संग्रहण कार्यो की भी समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने जिले में चल रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की।

- पीड़ितों की क्षति का सही तरीके से करें आकलन, प्राथमिकता के आधार पर कार्य को करें संपादित - डिप्टी सीएम ने संग्रहालय सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश - विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की राय कों प्रमुखता से करें शामिल

उन्होंने ताजा स्थिति से रूबरू होने के बाद तकनीकी अवरोध पर को दूर करने की बात कही। साथ ही विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भी राय लेने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। बैठक में मेयर रुमा राज, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जमालपुर विधायक अजय कुमार सिंह, डीएम नवीन कुमार, डीडीसी संजय कुमार, एडीएम विद्यानंद सिंह सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी