गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर होगा फोकस: डीईओ

नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया। उन्होंने कहा ऑफिस में समय का पालन हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:43 PM (IST)
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर होगा फोकस: डीईओ
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर होगा फोकस: डीईओ

भागलपुर। नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया। उन्होंने कहा ऑफिस में समय का पालन हमारी पहली प्राथमिकता होगी। अभी स्कूल बंद है, लेकिन जब स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होगा तो समय का सख्ती से पालन किया जाएगा। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक से लेकर प्रधान समय पर स्कूल पहुंचेंगे और समय पर जाएंगे।

डीईओ ने कहा कि जिले में शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। डीईओ कार्यालय सहित शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय का भी सभी काम समय से हो। संचिकाओं के निपटारे में भी समय का पालन हो। किसी कार्य में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योगदान के मौके पर कई शिक्षक नेता भी थे। नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता, प्रधान सचिव अनोज रजक, सचिव धर्मेंद्र कुमार, आनंद मुकेश, राजेश कुमार राय, विकास पोद्दार ने बुके देकर सम्मानित किया। वहीं, तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को विदाई दी गई। उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया।

हिन्दी टिप्पण और प्रारुपण परीक्षा का परिणाम आया

शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए अनिवार्य हिन्दी टिप्पण और प्रारुपण परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है। शिक्षक और प्रधानाध्यापक लंबे समय से परीक्षा फल का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा में शेखर गुप्ता, राजकिशोर ठाकुर, पंकज कुमार, आनंद मुकेश सहित जिले के 624 शिक्षक प्रधानाध्यापक सफल हुए।

chat bot
आपका साथी