दीपावली 27 को और चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर से Bhagalpur News

दीपावली और छठ को लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। इसी माह दोनों पर्व है। हालांकि चार दिवसीय छठ इस माह के अंत में शुरू होगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 02:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 02:52 PM (IST)
दीपावली 27 को और चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर से Bhagalpur News
दीपावली 27 को और चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर से Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। बुराइयों पर अच्छाई की जीत का त्योहार दीपावली इस बार 27 अक्टूबर कार्तिक मास के अमवस्या के दिन मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी लोग अपने घर-द्वार की साफ-सफाई में जुट गए हैं। धन की देवी लक्ष्मी के आगमन को लेकर हर कोई अपने घर को सजाने एवं संवारने में लगे हैं।

इस बार 27 और 28 अक्टूबर की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. सदानंद झा ने कहा कि अमावस्या की तिथि 28 को भी है, लेकिन यह भी नियम है कि जिस संध्या के समय यानि प्रदोष काल में और मध्य रात्रि के महानिशीथ काल में अमावस्या तिथि पड़े, उसी दिन दीपावली मनाई जाती है। शास्त्रों के इस नियम की वजह से इस वर्ष दीपावली 27 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए। इसमें असमंजस की कोई स्थिति नहीं है। 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त होकर अमावस्या की तिथि शुरू हो रही है। 28 अक्टूबर को अन्नकूट का त्योहार मनाया जाएगा।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व 31 से

दीपावली के ठीक छठे दिन मनाया जाने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ इस बार दो और तीन नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि, यह चार दिवसीय महापर्व 31 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। एक नवंबर को व्रती खरना करेंगी। भगवान भास्कर को व्रती सांझ का अर्घ्‍य दो एवं सुबह का अर्घ्‍य तीन नवंबर को देंगी।

chat bot
आपका साथी