Cyclone Yaas ALERT: 50 KM की रफ्तार से आज रात से चलेगी हवा, बारिश और व्रजपात भी, BAU ने किया अलर्ट

Cyclone Yaas ALERT बंगाल की खाड़ी में उठे यास तूफान का असर बिहार में कल से ही दिखने लगा है। आज सुबह से ही पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इस बीच बीएयू ने अलर्ट जारी कर दिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 05:55 PM (IST)
Cyclone Yaas ALERT: 50 KM की रफ्तार से आज रात से चलेगी हवा, बारिश और व्रजपात भी, BAU ने किया अलर्ट
भागलपुर में मंगलवार की सुबह बारिश हुई है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Cyclone Yaas ALERT : यास चक्रवाती तूफान ने भागलपुर और आसपास के जिलों में दस्तक देने को लेकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने अलर्ट जारी किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके सोहाने ने किसानों से अपील किया है कि इस तूफान से सावधान रहें। अपनी फसलों के साथ स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार रहें।

जलवायु परिवर्तन का असर मानसून पर पूरी तरह से प्रभावी हो रहा है। कब कहां बारिश और तूफान आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ ऐसे ही हालात चक्रवाती तूफानों का भी हो गया है। इसके लिए मौसम विभाग समय समय पर सुरक्षा के लिए जानकारी देता रहता है।

यास चक्रवाती तूफान को लेकर बीएयू का ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने स्पेशल बुलेटिन में बताया है कि तूफान का असर भागलपुर सहित बिहार में होगा। किसान अपनी फसलों के साथ जानमाल की सुरक्षा का ध्यान रखें। बताया गया है कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती तूफान उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

मंगलवार की शाम से चलने लगेगी तेज हवा

मंगलवार की शाम से तेज हवा चलने लगेगी। आसमान में घना बादल छाया रहेगा। गरज के साथ मध्यम बारिश होगी। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश की गति कम होगी लेकिन हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। किसानों को सुरक्षित स्थान पर अनाज का भंडारन करने एवं कटाई का इंतजार करने के लिए कहा गया है। रात में बारिश और तेज हवा चलेगी। बुधवार को को यास तूफान का गंभीर असर होगा। तेज हवा के कारण पेड़, बिजली का खंभा, टावर आदि नुकसान हो सकता है। वहीं बादल के गरजन के बीच चमकती हुई बिजली वज्रपात करेगी। झोपड़ी को नुकसान होगा। रात काली होगी। दिन में भी अंधेरा छा जाएगा। बीएयू ने सभी को सावधान रहने को कहा है। साथ ही किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी