बिहार के साइबर ठगों ने दिल्ली वालों को लगाया तगड़ा चूना, PMMVY का झांसा देकर 50 लाख साफ, जमुई से हुए गिरफ्तार

PMMVY का झांसा देकर बिहार के साइबर ठगों ने दिल्ली के 200 लोगों को लूट लिया। तकरीबन 50 लाख से ज्यादा रुपयों का चूना लगाया। इसके बाद बिहार पहुंची दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से ठगों की गिरफ्तारी की है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 04:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 04:57 PM (IST)
बिहार के साइबर ठगों ने दिल्ली वालों को लगाया तगड़ा चूना, PMMVY का झांसा देकर 50 लाख साफ, जमुई से हुए गिरफ्तार
बिहार के जमुई से गिरफ्तार किए गए साइबर ठग।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना (PMMVY) का लाभ दिलाने के नाम पर 200 लोगों से लगभग पचास लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर क्राइम स्पेशल सेल की टीम जमुई के चकाई पहुंची। यहां जमुई पुलिस की मदद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली के विभिन्न इलाके में लगभग दो सौ लोगों से साइबर ठगों ने साइबर क्राइम कर 50 लाख रुपए की ठगी कर ली थी, जिसके बाद दिल्ली के साइबर थाना में पीड़ित लोगों ने शिकायत की थी।

शिकायत के आलोक में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जांच पड़ताल प्रारंभ की। जांच पड़ताल के दौरान साइबर ठगों का लोकेशन चकाई थाना की गजहि पंचायत अंतर्गत बिहार झारखंड की सीमा पर बसा बाड़ाडीह गांव में मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस की सात सदस्यों की टीम चकाई थाना पहुंची और चकाई पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के बाड़ाडीह गांव से साइबर ठगी के मामले में अशोक वर्मा पिता नूनमन महतो, संजय वर्मा पिता नूनमन महतो, अभिषेक वर्मा पिता रामेश्वर वर्मा,व राजू शर्मा पिता सुंदर शर्मा सभी ग्राम बाड़ाडीह बिचकोड़वा को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई।

दिल्ली साइबर क्राइम स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विजेंद्र यादव ने बताया कि साइबर ठग दिल्ली के अलग अलग इलाको में आंगनबाड़ी सोशल वर्कर से फोन कर अपने आप को बिहार-झारखंड-छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान कार्यालय के अधिकारी डा. आरके सिन्हा बनकर बात करते थे और आंगनबाड़ी वर्कर से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से 6 हजार रुपये दिलाने की बात कर उनके फोन से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) ले लेते थे। इसके बाद पूरा रुपया एक बार में साफ।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ठगों के पास सात मोबाइल भी जप्त किया गया है।अभियान में चकाई पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस के एसआई सुनील यादव, कॉन्स्टेबल हनुमान, रामेश्वर,अमित, आशीष, राकेश सहित बीमपी के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी