... और कनीय अभियंता के खाते से उड़ा लिए दो लाख 59 हजार, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

साइबर अपराध ने कनीय अभियंता के एसबीआइ बैंक खाता से दो लाख 59 हजार निकाले। बरारी थानाक्षेत्र स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा से दो तिथियों में कई निकासी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस। मामले की जांच की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:18 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:18 AM (IST)
... और कनीय अभियंता के खाते से उड़ा लिए दो लाख 59 हजार, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
भागलपुर में साइबर अपराध का मामला बढ़ता जा रहा है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर।बरारी थानाक्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से कनीय अभियंता मनीष कुमार के खाते से अज्ञात शातिर ने दो लाख 59 हजार 198 रुपये उड़ा लिए। कनीय अभियंता के बैंक खाते से दो अलग तिथियों 12 तथा 13 मई 2021 को रकम निकाली गई है। जजतना की जानकारी पर मनीष कुमार ने बरारी थाने में अज्ञात के विरुद्ध सोमवार को केस दर्ज कराया है। उन्होंने बैंक प्रबंधक को भी घटना की जानकारी दी है। बरारी थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने केस दर्ज करने के बाद बैंक अधिकारियों से सम्पर्क साधा है। पुलिस 12 और 13 मई को बैंक परिसर की गतिविधियों और कहते से रकम निकासी वाले समय की सीसी कैमरे की फुटेज का भी अवलोकन कर रही है। तकनीकी निगरानी से भी पुलिस इस निकासी मामले में तफ्तीश कर रही है।

मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तैनात हैं मनीष कुमार

कनीय अभियंता मनीष कुमार मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तैनात हैं। भागलपुर में तिलकामांझी थानाक्षेत्र के सचितानंदनगर में किराए के मकान में रहते हैं। धोखाधड़ी कर कहते से रुपये निकासी की जानकारी बाद कस्टमर केयर में शिकायत की थी। बैंक में अवकाश की वजह से तत्काल मेल के जरिए जानकारी दी। फिर बरारी थाने में केस दर्ज कराया।

मालवाहक ट्रक से इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी

कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ट्रक से चार कार्टन इलेक्ट्रॉनिक समान और हॉर्लिक्स की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की बाबत कोतवाली थाने में मनोज सिंह ने केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया है।

चौका फतेहपुर में रिश्तेदारी विवाद में मारपीट, दोनो पक्ष ने दर्ज कराया केस

औधोगिक थानाक्षेत्र के चौका फ़तेहपुर में रिश्तेदारी विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट, छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। दोनो पक्ष ने थाने में मारपीट, छिनतई, प्रताड़ना आदि का आरोप लगा एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है। एक पक्ष से मुहम्मद फिरदौश ने केस दर्ज करा के लोगों को आरोपित बनाया है। दूसरे पक्ष से मुहम्मद जहांगीर ने केस दर्ज करा फुसरे पक्ष के कई लोगों को नामजद बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी