भागलपुर में अपराधियों ने एक चिकित्‍सक पर किया हमला, मारा चाकू, घर घुसकर की लूटपाट

भागलपुर में अपराधियों ने मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। डाक्टर राकेश रंजन के घर घुसकर बदमाशों ने की पहले लूटपाट की। चिकित्‍सक को चाकू भी मार दिया। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पनहट्टा के समीप की यह घटना हुई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:59 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:59 PM (IST)
भागलपुर में अपराधियों ने एक चिकित्‍सक पर किया हमला, मारा चाकू, घर घुसकर की लूटपाट
भागलपुर में अपराधियों ने चिकित्‍सक पर हमला किया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदपुर निवासी फिजिशियन डाक्टर राकेश रंजन के घर गुरुवार की अल सुबह लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर डाक्टर रंजन को चाकू मार जख्मी कर दिया। चार की संख्या में घुसे बदमाशों ने टेबल पर रखी तीन मोबाइलें, घड़ी उठा कर जेब में रख आलमारी खोलने को कहा तो डाक्टर ने शोर मचा दी। जिससे गुस्साए बदमाशों में एक ने उनके बाएं जांघ में चाकू घोंप दी।

इस बीच शोर-शराबा सुन पड़ोस के लोग घर के समीप पहुंचने लगे तो घबराए बदमाश् वहां से भाग निकले। शोर मचाने की वजह से पड़ोस के लोग जमा होने लगे जिस वजह से बदमाश बड़ी लूट को अंजाम नहीं दे सके। डाक्टर के घर धावा बोलने वाले लुटेरों की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी डाक्टर रंजन ने पड़ोसी वार्ड पार्षद सदानंद चौरसिया और मोजाहिदपुर थाने को दी। तीन बजे सुबह हुई घटना में मोजाहिदपुर पुलिस करीब छह बजे घटनास्थल पर पहुंची। डाक्टर ने घटना का आंखों देखा हाल पुलिस को बताया। पुलिस सीसी कैमरे में कैद तस्वीर का अवलोकन कर बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है। जख्मी डाक्टर प्राथमिक उपचार बाद वापस घर लौट आए। घटना की बाबत मोजाहिदपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध् केस दर्ज कराया गया है।

स्थानीय बदमाशों की करतूत, जल्द गिरफ्तार होंगे लुटेरे

डाक्टर के घर अल सुबह लुटेरों के धावा बोलने और लूटपाट करते समय चिकित्सक को चाकू घोंप जख्मी करने को मोजाहिदपुर पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। पुलिस प्रारंभिक तफ्तीश में इस बात का दावा कर रही है कि घटना में स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता की संभावना है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का भी पुलिस दावा कर रही है। इस बीच लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सख्‍त व त्‍वरित कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों का डर नहीं है।

chat bot
आपका साथी