Coronavirus : डीएम कोठी के कई कर्मचारी के पॉजिटिव होने की चर्चा, भागलपुर शहर सहित बैजानी और सुल्तानगंज का इलाका सील

Coronavirus जिले में कोरोना वायरस ने पूरी तरह पैर फैला लिया है। जिलाधिकारी समेत उनके कोठी के कई कर्मचारी भी संक्रमित हैं। जिले में फ‍िर लॉकडाउन लगा दिया गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:35 AM (IST)
Coronavirus : डीएम कोठी के कई कर्मचारी के पॉजिटिव होने की चर्चा, भागलपुर शहर सहित बैजानी और सुल्तानगंज का इलाका सील
Coronavirus : डीएम कोठी के कई कर्मचारी के पॉजिटिव होने की चर्चा, भागलपुर शहर सहित बैजानी और सुल्तानगंज का इलाका सील

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वे इलाज के लिए यहां से पटना चले गए हैं। सूचना है कि उनकी पत्‍नी का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। साथ ही डीएम कोठी के आधा दर्जन कर्मचारियों के पॉजिटिव होने की चर्चा है। साथ ही उनके बॉडीगार्ड के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। समाहरणालय के दो कर्मचारियों के भी पॉजिटिव होने की चर्चा है। प्रमंडलीय कार्यालय के एक नजीर को भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। वहीं, सदर के एक पदाधिकारी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। अधिकारी के कार्यालय और आवास को सैनिटाइज किया गया है। इधर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डीएम सपरिवार पटना के लिए रवाना हो गए हैं। बॉडीगार्ड, ड्राइवर के अलावा उनकी पत्नी और बच्चा भी साथ हैं। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों बैठक के दौरान डीएम कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद शनिवार को यह खुलासा हुआ है। यही कारण है कि डीएम लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद से होम कवारंटाइन थे। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम और बैठक को रद कर दिया था।

हाल के दिनों में समाहरणालय परिसर में आधार कार्ड बनाने को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही थी। लोग बिना मास्क के भारी संख्या में पहुंच रहे थे। इस कारण समाहरणालय परिसर में कोरोना वायरस के फैलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बैठक के दौरान भी लोग मास्क हटा ले रहे थे। डीएम के कोरोना पॉजिटिव होने होने की चर्चा दिन से ही चल रही थी, लेकिन समाहरणालय परिसर में इसकी जानकारी किसी को नहीं लग सकी थी। डीएम के कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा शुरू होने के बाद अचानक से कार्यालय बंद होना शुरू हो गया। शाम पांच बजे के बाद सारे कार्यालय बंद हो गए। लोग भयभीत हो गए। गोपनीय शाखा के कर्मचारी सबसे अधिक भयभीत थे कार्यालय बंद करने के बाद सारे लोग निकल गए। इसके पूर्व गोपनीय शाखा में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। आसपास के कार्यालय भी बंद हो गए थे। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

बैजानी और सुल्तानगंज का इलाका सील

बैजानी व सुल्तानगंज में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन मानते हुए सील करने का आदेश सदर एसडीओ ने दिया है । सदर एसडीओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तीन किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन मानते हुए इलाके में जांच की प्रक्रिया शुरू की जाए। जगदीशपुर के अंचलाधिकारी व सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह इलाके को सील कराते हुए सैनिटाइज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। साथ ही इलाके में पडऩे वाले सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय को बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही साथ ही क्षेत्र में आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। संबंधित थानाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी जगदीशपुर व सुल्तानगंज को स्थल को चिन्हित करते हुए मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया है ताकि लोगों का आवागमन बंद हो सके। इसके अतिरिक्त संबंधित थानाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर काम करने के लिए कहा गया है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले को चिन्हित करते हुए उन का नमूना संग्रह कराने के लिए भी कहा गया है।

chat bot
आपका साथी