Coronavirus : पहली मौत से लोगों में दहशत, मुंबई से आठ साथियों के साथ से था युवक, लगाया जा रहा है पता

Coronavirus जिले में कोरोना वायरस से 169 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि उपचार के बाद 70 लोग स्‍वस्‍थ हुए। इस बीच मुंबई से आए युवक की कोरोना वायरस से संक्रमण से मौत हो गई थी।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:22 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:22 AM (IST)
Coronavirus : पहली मौत से लोगों में दहशत, मुंबई से आठ साथियों के साथ से था युवक, लगाया जा रहा है पता
Coronavirus : पहली मौत से लोगों में दहशत, मुंबई से आठ साथियों के साथ से था युवक, लगाया जा रहा है पता

भागलपुर, जेएनएन। 25 मई को मुंबई से लौटे जगदीशपुर की सैनो पंचायत के बदलूचक गांव के 40 वर्षीय युवक की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई थी। मृतक का सैंपल जांच में भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। यह खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। जगदीशपुर के चिकित्सा पदाधिकारी बृजभूषण मंडल ने कहा कि अब युवक के स्वजनों समेत उसके संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। मुंबई से उसके साथ लौटे साथियों का भी पता लगाया जा रहा है, जिस ग्रामीण डॉक्टर से युवक का इलाज कराया गया था, उसका भी सैंपल लिया जाएगा। जिला प्रशासन के आदेश के बाद गांव को सील किया जाएगा।

आठ साथियों के साथ लौटा था गांव

युवक अपने आठ साथियों के साथ मुंबई से बोलेरो से भागलपुर लौटा था, जहां से सभी अपने-अपने गांव चले गए। इसी दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई। हरना गांव में ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को ऑटो से भागलपुर ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। यह देख ऑटो चालक वहीं छोड़कर भाग गया था। शव का दाह संस्कार करने के लिए चार लोगों को प्रशासन द्वारा चार पीपीई कीट मुहैया कराई गई थी।

भागलपुर में मजिस्ट्रेट सहित 24 संक्रमित

भागलपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 24 नए मामले सामने आए थे। जिसमें एक क्वारंटाइन सेंटर के मजिस्ट्रेट भी हैं। अन्य संक्रमितों में कहलगांव से एक, नाथनगर से तीन, सुल्तानगंज से 16, सबौर और शाहकुंड से दो-दो व्यक्ति शामिल हैं। सभी प्रवासी हैं। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी की जांच शनिवार को ही हुई थी। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 169 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी