Corona Vaccine: बांका में पांच लाख लोगों ने लगवाए टीके, 118 केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण

बांका में दस में से पांच लाख लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके लिए 118 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लोगों को दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक पांच लाख 22 हजार 460 लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 08:07 PM (IST)
Corona Vaccine: बांका में पांच लाख लोगों ने लगवाए टीके, 118 केंद्रों पर हो रहा टीकाकरण
बांका में दस में से पांच लाख लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।

संवाद सहयोगी, बांका। कोरोना की तीसरी लहर रोकने में वैक्सीन बड़ा हथियार है। जिला में दस लाख लोगों को टीका दिया जाएगा। फिलहाल, पांच लाख लोगों ने सुरक्षित ङ्क्षजदगी के लिए वैक्सीन ली है। इसके लिए 118 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लोगों को दी जा रही है। सभी को वैक्सीन सही से मिले, इसके लिए गुरुवार को रजौन में चार और केंद्रों को बढ़ाया गया है। करीब साढ़े चार लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इसमें गति देने के लिए विभाग द्वारा शहर के गांधी चौक पर नाइन टू नाइन कैंप लगाया गया है। जहां कोई भी दिन के नौ बजे से रात के नौ बजे तक वैक्सीन ले सकते हैं।

पांच लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना वैक्सीन का डोज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक पांच लाख 22 हजार 460 लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया गया है। विभाग एक भी लोगों को छोडऩे के पक्ष में नहीं है। इसके लिए जागरूकता अभियान से लेकर हर प्रकार के जतन किए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए रोजाना इसकी मानिटङ्क्षरग की जा रही है। देखरेख के लिए नोडल पदाधिकारी भी बनाया गया है।

चार लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना का पहला डोज

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक चार लाख 31 हजार पांच सौ 90 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। जबकि, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज करीब 9 हजार 817 लोगों ने लिया है। पहले वैक्सीन में 28 दिनों का अंतराल रहता था, जबकि अब इसमें 84 दिनों का अंतराल कर दिया गया है।

जिले में दस लाख से अधिक लोगों को लगेगा टीका

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले फेज में करीब दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य किया गया है। विभाग द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

स्टोर में मात्र 346 बाइल कोविडशील्ड

बांका में वैक्सीन के लिए विशेष तौर पर स्टोर रूम बनाया गया है। यही से सभी केंद्रों पर वैक्सीन भेजा जाता है। फिलवक्त स्टोर में जहां 346 वायल कोविडशील्ड वैक्सीन बची हुई है। अगले एक से दो दिनों में दोनों वैक्सीन जिला को उपलब्ध हो जाएगा।

कोरोना से बचाव के लिए एक मात्र हथियार टीकाकरण है। सभी को टीका लेने की जरुरत है। भीड़ से बचने की जरुरत है। मास्क लगाकर ही लोग बाजार में निकले। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है।

-डा शैलेन्द्र कुमार, चिकित्सक, सदर अस्पताल

्र 

chat bot
आपका साथी