Corona vaccination Bhagalpur: लक्ष्य था 35 हजार, लगे 52520 टीके, 358 टीकाकरण केंद्रों पर भीड़

Corona vaccination Bhagalpur विशेष अभियान के तहत 358 टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़। सभी प्रखंडों में तैनात किए गए थे जिले के प्रशासनिक अधिकारी। अनौपचारिक लक्ष्य था 68380 लोगो को कोरोना का टीका लगाने का। लोग टीकाकरण को लेकर गंभीर हो गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:47 PM (IST)
Corona vaccination Bhagalpur: लक्ष्य था 35 हजार, लगे 52520 टीके, 358 टीकाकरण केंद्रों पर भीड़
भागलपुर में कोरोना टीकाकरण के लिए लोग गंभीर हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Corona vaccination Bhagalpur: जिला प्रशासन के सक्रिय होते ही जिले में पहली बार एक दिन में 52520 लोगों को टीके लगाए गए। इससे पहले 42650 लोगों को टीके लगाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को टीकाकरण विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 35 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से 17520 अधिक टीके लगे। अनौपचारिक लक्ष्य 68380 लोगो को कोरोना का टीका लगाने का था। टीकाकरण विशेष अभियान को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा चार दिनों से जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे थे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को विशेष निर्देश के साथ प्रखंडों में प्रतिनियुक्त भेजा गया। जिसमें उप विकास आयुक्त को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी मंगलवार से ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर रहे थे।

पंचायत स्तर पर लगा था शिविर

टीकाकरण विशेष अभियान के लिए सभी प्रखंडों में पंचायतवार टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 358 केंद्र का निर्धारण कर माईक्रो प्लान तैयार किया गया। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए एक दिन पूर्व रविवार को प्रति केंद्र टीका लेने वाले 100 व्यक्तियों की सूची तैयार करा ली गई थी। जिसका सकारात्मक परिणाम दिखा एवं सोमवार सुबह से ही टीकाकरण स्थल पर लोगों ने लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

इन तीन प्रखंडों रहे लक्ष्य से आगे

प्रखंड का नाम लक्ष्य टीका लगा

शहरी भागलपुर 1200 5230

बिहपुर 1950 1970

नाथनगर 3180 3260

ये प्रखंड रहे लक्ष्य से पीछे

इस्माइलपुर 1040 770

गोपालपुर 1670 1220

गोराडीह 3200 2500

जगदीशपुर 4950 2500

कहलगांव 8200 4550

खरीक 2850 2220

नारायणपुर 3350 2680

नवगछिया 5500 3110

पीरपैंती 9900 8250

रंगरा 2150 1640

सबौर 2020 1950

सन्हौला 3510 2580

शाहकुंड : 5670 3190

सुल्तानगंज : 7950 4900

प्रखंड टीका केंद्र की संख्या

सुल्तानगंज 28

पीरपैंती 38

नाथनगर 21

रंगरा 13

शाहकुंड 21

जगदीशपुर 16

सबौर 19

कहलगांव 35

सन्हौला 19

नवगछिया 25

गोपालपुर 13

इस्माइलपुर 06

बिहपुर 15

गोराडीह 21

नारायणपुर 15

खरीक 18

chat bot
आपका साथी