Corona guidelines in Bihar: सहरसा में बार बालाओं के साथ मुखिया पति ने खूब लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल को दी यह सफाई

बिहार में कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्‍लंघन हो रहा है। शादी समारोह में खुलकर गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही है। इस दौरान यहां एक मुखिया ने खुलकर नर्तकी के साथ डांस किया है। इसके बाद से लगातार यह वीडियो वायरल हो रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:56 AM (IST)
Corona guidelines in Bihar: सहरसा में बार बालाओं के साथ मुखिया पति ने खूब लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल को दी यह सफाई
सहरसा में कोरोना गाइडलाइन का उल्‍लंघन करते हुए मुखिया पति ने नर्तकी के साथ किया डांस।

जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा में एक शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन की खूब धज्जियां उड़़ी। एक शादी समारोह में स्‍थानीय एक नेता ने खूब डांस किया। बार बालाओं के साथ उन्‍होंने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान डीजे काफी जोर-जोर से बज रही थी। डीजे की धून पर मुखिया पति सहित कई लोग डांस कर रहे हैं। बार बालाओं के ठुमके पर सभी फ‍िदा थे।

यह मामला शुक्रवार की रात की है। डीजे से बज रहे गाने पर बार बालाओं के साथ ठुमके लागाते महिषी उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पवन देवी के पति गणेश बढ़ई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि मुखिया पति के भतीजे की बेटी की शादी थी। जिसमें पूर्व मुखिया सह मुखिया पति के घर बनगांव से बारात आयी थी। बारात के साथ डीजे और बार बालाएं थी। बारात के दरवाजा लगते ही डीजे पर गाना बजना शुरू हो गया। फ‍िर बार बालाओं ने डांस करना शुरू कर दिया। डांस देखकर सभी थिरकने लगे। इसके बाद तो माने एक के बाद कई गानों पर नृत्‍य हुए।काफी संख्‍या में लोग वहां मौजूद थे। लगातार लोग अपने-अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे।

मुखिया जी मन होखे तय बोली....., इस गाने पर मुखिया पति अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाने लगे। इस दौरान मुखिया जी भूल गए कि कोरोना गाइडलाइन का लगातार उल्‍लंघन हो रहा है। मुखिया पति सहित कोई भी व्‍यक्ति मास्‍क में नहीं थे। और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया गया था। एसपी लिपि सिंह ने बताया कि थानेदार से जानकारी तलब किया गया है। कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में म‍ुखिया पति ने कहा कि वीडियो में मैं नहीं हूं।

यहां बता दें कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शादी में मात्र 20 लोगों को शामिल होना है। डीजे बजाने पर रोक है। वहीं, सभी को मास्‍क पहनना जरुरी है। शारीरिक दूरी का पालन करना है।

chat bot
आपका साथी