Corona effect : नमाजियों ने नहीं किया लॉकडाउन का पालन, सड़क पर पढ़ी नमाज, प्राथमिकी दर्ज

Corona effect कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भागलपुर में एक बार फ‍िर लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके बावजूद पिछले दिनों सड़क पर नमाज पढ़ी गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:37 PM (IST)
Corona effect : नमाजियों ने नहीं किया लॉकडाउन का पालन, सड़क पर पढ़ी नमाज, प्राथमिकी दर्ज
Corona effect : नमाजियों ने नहीं किया लॉकडाउन का पालन, सड़क पर पढ़ी नमाज, प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर, जेएनएन। जिले में जिलाधिकारी के आदेश से सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद शुक्रवार को तातारपुर चौक पर जुमे की नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने बीच सड़क ही नमाज अदा की। इस मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 10 नामजद व सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। ततारपुर पुलिस ने अपने बयान पर केस किया है।

पूर्व की तरह मानने हैं लॉकडाउन के नियम

लॉकडाउन को लेकर जिले में किसी भी धार्मिक आयोजन पर रोक है। साथ ही मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा व अन्य धार्मिक स्थलों पर पूर्व के लॉकडाउन नियमों के तहत लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस लेकर बुधवार को ही जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी थी। गुरुवार को लॉकडाउन का पहला दिन था। पुलिस व जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार माइङ्क्षकग की जा रही है। लॉकडाउन लगने पर लगातार वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है।

दो मिष्टान दुकानदारों पर भी दर्ज हुआ था केस

लॉकडाउन उल्लंघन करने पर नौ जुलाई को पुलिस ने अलीगंज स्थित दो मिष्ठान दुकानों अमित स्वीट कॉर्नर और यमुना स्वीट््स के संचालकों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने अमित स्वीटस कॉर्नर के मालिक अमित कुमार कुमार को गिरफ्तार भी किया था। उन्हें पुलिस चौकी से बेल दे दिया गया था। दोनों दुकानदारों ने नियम विरुद्ध अपनी दुकानें खोल कर कर रखी थी। सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज और सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की थी।

तातारपुर चौक स्थित मस्जिद के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज बगैर शारीरिक दूरी और लॉकडाउन नियमों के विरुद्ध अदा की गई। इस लेकर कुछ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश है। - आशीष भारती, एसएसपी भागलपुर

chat bot
आपका साथी