कोरोना से किशोर की मौत, 25 संक्रमित
भागलपुर । जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसीयू में भर्ती बांका के 15 वर्षीय ि
भागलपुर । जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसीयू में भर्ती बांका के 15 वर्षीय किशोर की मौत शनिवार को हो गई। अबतक कोरोना से 72 लोगों की मौत हो गई है।
अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने कहा कि किशोर को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह कोरोना पॉजिटिव था तथा उसकी हाथ की एक अंगुली भी कटी हुई थी। इससे भी संक्रमण होने से उसकी मौत हो गई।
जिले में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के चार हैं। 112 संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की गई। जिले में अबतक 8896 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8699 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।