पावर ग्रिड का निर्माण जल्द शुरू करें अधिकारी: विजेन्द्र

पावर ग्रिड बनने से छह जिलों में होगी विद्युत आपूर्ति।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:06 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 03:06 PM (IST)
पावर ग्रिड का निर्माण जल्द शुरू करें अधिकारी: विजेन्द्र
पावर ग्रिड का निर्माण जल्द शुरू करें अधिकारी: विजेन्द्र

सहरसा। सिहौल में प्रस्तावित उच्च शक्ति पावर ग्रिड निर्माण स्थल का सोमवार को बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से अबतक अधिग्रहित की गई भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 27.8 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। जबकि शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मंत्री ने अधिग्रहित भूमि पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य जारी रहे लेकिन निर्माण कार्य भी शुरू हो जाय। 38 एकड़ में बनने वाली इस विद्युत उपकेन्द्र से सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मानसी, खगड़िया एवं बेगुसराय जिले में विद्युत आपूर्ति कि जाएगी। हालांकि निर्माण स्थल में अधिग्रहित की गई भूमि के संबंध में सिहौल, ओकाही, मुरली, तुलसियाही के दर्जनों लोगों ने मुआवजा नहीं मिलने की बात मंत्री से कही। जिसपर मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। इस दौरान एडीएम धीरेंद्र कुमार झा, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, जदयू नेता अक्षय कुमार झा, चंद्रभूषण झा, खेलन झा, पावर ग्रिड के डीजीएम बीके ¨सह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता नीतीश कुमार, ओकाही मुखिया रणधीर यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी