पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी (दक्षिण सह पश्चिमी) क्षेत्र के अध्यक्ष सोईन अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:50 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:12 AM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली

भागलपुर। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी (दक्षिण सह पश्चिमी) क्षेत्र के अध्यक्ष सोईन अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली हुसैनाबाद चौक से निकाली गई। विधायक अजीत शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कचहरी चौक पर समाप्त हो गई।

विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे आमलोग परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। जिसमें तेल की कीमत कम करने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. अभय आनंद, संजय कुमार सिन्हा, रविंद्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, मिंटू कुरैशी, विजय झा गांधी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी