किसानों को कंगाल बनाने के लिए लाया गया है यह काला कानून

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने लखीसराय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर काफी संख्‍या में कांग्रेसी उपस्थित थे। प्रदेश के कई बड़े नेता भी वहां आए। वक्‍ताओं ने कहा कि सरकार किसान और गरीब विरोधी है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:01 PM (IST)
किसानों को कंगाल बनाने के लिए लाया गया है यह काला कानून
लखीसराय में कांग्रस नेताओं ने पदयात्रा की।

जागरण संवाददाता, लखीसराय।  केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर समेत पूरे देश में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बिहार प्रदेश कांग्रेस का पूरे राज्य में शुरू हुई पदयात्रा शनिवार को लखीसराय पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि यह सत्याग्रह आंदोलन बिहार में एक नई क्रांति की शुरुआत है जो किसानों के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानून की वापसी लेकर रहेगी। पीएम मोदी के शासनकाल में आज आम जनता पिस रही है। बेरोजगार युवा परेशान हैं। युवा, छात्र, मध्यमवर्गीय सब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही है। इस पर भी सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। इस आंदोलन को आमजन व किसानों का समर्थन प्राप्त है जो मोदी राज के पतन की शुरुआत है। बिहार प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ के सरदार हैं जो किसानों को कंगाल बनाने के लिए तीन काला कानून लाए हैं। पार्टी नेता सबसे पहले जिला कार्यालय चितरंजन आश्रम पहुंचे। यहां पर किसान पंचायत का आयोजन हुआ। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। अध्यक्षता प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने की। भक्त चरण दास ने कहा कि देश की 130 करोड़ की आबादी में 20 करोड़ लोगों का रोजगार खत्म हो चुका है। किसान अब मजदूर बन गए हैं। यह  तीनों काला कानून खेती और किसान को गुलाम बना देगा।  उन्होंने लखीसराय जिला के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से सारे मतभेद को भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद सभी पार्टी के वरीय नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चितरंजन आश्रम से पदयात्रा शुरू की। यात्रा चितरंजन रोड से थाना चौक होते हुए मुख्य मार्ग से शहीद द्वार पर आकर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, एआइसीसी के सचिव चंदन यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह, पूर्व विधायक अमित कुमार सिंह टुन्ना, बंटी चौधरी, मनोज सिंह, सुरेश शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष, पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार, मंजीत आनंद साहू, दौलत इमाम समेत कई जिला के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष समेत कई पार्टी नेता शामिल हुए। पदयात्रा में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे अमरेश कुमार अनीश, नगर पंचायत बड़हिया के उपाध्यक्ष  मनोज कुमार,  रमाकांत शर्मा उर्फ प्रेमी, अर्जुन सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे। 

chat bot
आपका साथी