अपनों के दबाव में दब रही कांग्रेस : शाहनवाज

सूबे के उद्योग मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस अपनों के दबाव में दब रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:58 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:58 AM (IST)
अपनों के दबाव में दब रही कांग्रेस : शाहनवाज
अपनों के दबाव में दब रही कांग्रेस : शाहनवाज

भागलपुर। सूबे के उद्योग मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस अपनों के ही दबाव में दब रही है। कांग्रेस पुरानी पार्टी है, इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। कांग्रेस में नेतृत्व देने की क्षमता समाप्त हो गई है। पार्टी अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही है। भागलपुर में कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन दिख नहीं रहे हैं। पार्टी दिख नहीं रही है।

कांग्रेस को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के लगाए आरोप पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पर पार्टी को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस में अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी कलह के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह को पद छोड़ना पड़ा। उन्होंने पद छोड़ने पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों का जवाब पार्टी नेताओं को देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

......................

साहू परवत्ता में लगेगी एथनाल की फैक्ट्री

एथनाल की फैक्ट्री लगाने के लिए 29 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। भागलपुर के साहू परवत्ता में एथनाल की फैक्ट्री लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 168 करोड़ लीटर ईथनाल उत्पादन का प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम और फूड विभाग को भेजा गया है। अभी केंद्र द्वारा 18 हजार लीटर कोटा ही स्वीकृत किया है। कोटा बढ़ाने की मांग की गई है। 168 करोड़ लीटर की बिड फाइनल हुई है। भागलपुर में भारत प्लस एथनाल प्राइवेट लिमिटेड और बांका में भागलपुर बायोरेफेंसरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एथनाल फैक्ट्री लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। भागलपुर व बांका में तीन करोड़ लीटर एथनाल की फैक्ट्री लगेगी।

मंत्री ने बताया कि पीरपैंती में सोलर प्लांट के लिए जो जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उससे सौ एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कार्यकाल में रोजगार को केंद्रित किया गया है। सभी विभाग में रोजगार सृजन की कवायद चल रही है। इसमें उद्योग विभाग की जवाबदेही बढ़ गई है। उद्योग विभाग लगातार रोजगार सृजन को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वे रेशम भवन को रेशम की तरह चमकाएंगे। उनके द्वारा बुनकरों से जुड़े विभिन्न निगमों को 106 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं।

chat bot
आपका साथी