Bihar: कॉफी शॉप संचालक को लॉकडाउन नियम का संदेश देना पड़ा महंगा, अब डर के मारे कर रहे थर-थर

भागलपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कॉफी शॉप संचालक को लॉकडाउन के नियमों को पढ़ाया तो उन्‍हें यह करना काफी महंगा पड़ गया। यह घटना तातारपुर थानाक्षेत्र के सराय वाजिद अली लेन की घटना। सामाजिक कार्यकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:26 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:26 AM (IST)
Bihar: कॉफी शॉप संचालक को लॉकडाउन नियम का संदेश देना पड़ा महंगा, अब डर के मारे कर रहे थर-थर
भागलपुर में लॉकडाउन का दिया जा रहा है संदेश।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। तातारपुर थानाक्षेत्र के सराय वाजिद अली लेन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अंसारी को कॉफी शॉप संचालक मुहम्मद मुन्ना को लॉकडाउन नियम का संदेशा देना महंगा पड़ गया। लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर तातारपुर पुलिस ने मुन्ना की दिन-रात नियम विरुद्ध दुकान खुली रखने पर कार्रवाई कर दी गई। प्रतिबंध लगने से गुस्से से तमतमाया मुन्ना अंसारी के घर आ धमका। उसने धमकी दी कि उसके रास्ते मे आने का अंजाम बहुत बुरा होगा। तुम्हारी हत्या कर देंगे। अंसारी ने घटना की जानकारी तातारपुर थानाध्यक्ष को दी। उसने जानकारी दी है कि मुन्ना उसके घर आकर हत्या करने की धमकी दी है। यह भी कहा है कि उसके पास शहर के तमाम शूटर हैं। उन ताल्लुकात के बदौलत उसे मार कर फेंकवा देंगे। अंसारी ने तातारपुर थानाध्यक्ष को बताया है कि मुन्ना ने कहा कि आगे अगर उसकी दुकान के खुलने की जानकारी पुलिस-प्रशासन को देगा तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

कई बार प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से समझाया था मत खोलो दुकान

इकबाल अंसारी ने दर्ज कराए केस में पुलिस को जानकारी दी है कि उसने सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते भी नाइट कर्फ्यू काल से ही मुन्ना को कई बार समझाया कि नियम विरुद्ध दुकान मत खोलो। कोविड गाइडलाइंस का पालन करो। इकबाल ने तातारपुर पुलिस को उसकी दुकान और वाजिद अली लेन में देर रात तक नशेड़ियों के जुटान की भी जानकारी दी है कि उसकी दुकान की वजह से ऐसे असामाजिक तत्वों की आवाजाही होती रहती है। उसने आशंका जताई है कि मुन्ना उसकी हत्या करा सकता है। तातारपुर थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश करनी शुरू कर दी है।

डरे हुए हैं सामाजिक कार्यकर्ता

सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अंसारी  ने बताया कि वे काफी डरे हुए हैं। लगातार वे लोग धमकी दे रहे हैं। उन्‍होंने पुलिस से अपील की है क‍ि उन्‍हें सुरक्षा प्रदान किया जाए। वे अपने परिवार वालों को लेकर भी चिंतित हैं।

chat bot
आपका साथी