विकास दिवस के रूप में मना सीएम नीतीश का जन्मदिन, जमुई में इन जगहों पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटे केक, बांटीं मिठाईयां

सोमवार को जमुई में जगह जगह जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की। हालांकि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भी जदयू दो खेमे में विभक्त दिखा।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:59 AM (IST)
विकास दिवस के रूप में मना सीएम नीतीश का जन्मदिन, जमुई में इन जगहों पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटे केक, बांटीं मिठाईयां
सोमवार को जमुई में जगह जगह जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया।

जागरण संवाददाता, जमुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जदयू प्रधान कार्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्र में भी पूरी तैयारी की गई थी। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और मिठाइयां भी बांटी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की। हालांकि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भी जदयू दो खेमे में विभक्त दिखा। जिला जदयू कार्यालय में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ङ्क्षसह के नेतृत्व में जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जबकि, जदयू जिलाध्यक्ष ईं शंभू शरण की अगुवाई में जन्म दिवस समारोह का आयोजन द्वारिका विवाह भवन में हुआ। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई और केक काटकर भव्य तरीके से जन्मदिन मनाकर उसे यादगार बनाया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक हर बूथ पर विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का हर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया और इसका जिम्मा मीडिया सेल को दिया गया। जेडीयू नेता ने कहा कि मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की जिन बुलंदियों को छुआ है उक्त उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य एवं दायित्व है। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सीएम नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। जदयू कार्यालय में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम चरित्र मंडल, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.इरफान, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार भारती, किसान प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, सुरेश शर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष मो.जमील, युवा जेडीयू प्रवक्ता सज्जन कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी टीपू सिंह, जेडीयू नेता शंभु शरण सिंह, गुड्डू पासवान, मोनू पटेल, सतीश रावत, सुमन कुमार, संजय यादव, सुदेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी