वादा पूरा करने मुंगेर के तारापुर पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, देंगे कई बड़ी सौगात, जनता दरबार लगा करेंगे फैसला आन द स्पाट

तारापुर का अपना मजबूत गढ़ फतह करने के बाद जदयू के हौसले बुलंद हैं। तो वहीं अब CM नीतीश कुमार अपना किया हुआ वादा पूरा करने 8 दिसंबर को मुंगेर पहुंच रहे हैं। वे यहां कई योजनाओं की सौगात देंगे।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:52 AM (IST)
वादा पूरा करने मुंगेर के तारापुर पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, देंगे कई बड़ी सौगात, जनता दरबार लगा करेंगे फैसला आन द स्पाट
8 दिसंबर को CM नीतीश कुमार का मुंगेर दौरा।

जागरण संवाददाता, मुंगेर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आठ दिसंबर को तारापुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां लगभग चार से पांच घंटे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई कबिना मंत्री और विभागों के वरीय अधिकारी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री भीम बांध, तारापुर में व्यवहार न्यायालय और अन्य योजनाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। CM नीतीश कुमार जनता से सीधा रूबरू होंगे। जनता की समस्याओं का आन द स्पाट समाधान करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगे। उनके आगमन की तैयारी शुरू हो गई है। तारापुर के आरएस कालेज में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संभावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल का दौरा भी कर लिया है, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

वादा पूरा करने आ रहे सीएम

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बताया कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश ने तारापुर उप चुनाव में जनता से चुनाव बाद आने का वादा किया था। वादे के अनुसार मुख्यमंत्री तारापुर के लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जदयू विकास और विश्वास के साथ काम करती है। मुख्यमंत्री जो कहते हैं उसपर अटल रहते हैं। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे में क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होंगे। जनता की बातों को सुनेंगे और उसे पूरा करेंगे। उप चुनाव में तारापुर की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति जो आस्था और विश्वास जताया है, उसे मुख्यमंत्री नहीं भूल सकते हैं।

असरंगज के ढोल पहाड़ी और संग्रामपुर भी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, आगमन की तैयारी शुरू

सीएम नीतीश कुमार असरगंज प्रखंड क्षेत्र के ढोल पहाड़ी और संग्रामपुर विजिट भी कर सकते हैं। यहां कार्यक्रम की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार व डीएसपी पंकज कुमार सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ने बताया कि ढोल पहाड़ी को विकसित व सुंदरीकरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आ रहे हैं। ढोल पहाड़ी को विकसित हो जाने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा, लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, असरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, असरगंज अंचल पदाधिकारी अनुज कुमार झा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी