जेएलएनएमसीएच में मरीज के स्वजन और डाक्टरों में नोकझोंक, हंगामा, तोड़फोड़

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मायागंज के गहन उपचार कक्ष में देर रात मरीज के स्वजनों और डाक्टरों में नोकझोंक और हंगामा हुआ। बरारी थाने की पुलिस तक को बुलाने की नौबत आ गई। मोजाहिदपुर अंचल क्षेत्र निवासी महिला मरीज़ बीबी शकीला की हालत नाजुक।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:29 AM (IST)
जेएलएनएमसीएच में मरीज के स्वजन और डाक्टरों में नोकझोंक, हंगामा, तोड़फोड़
अस्पताल में चिकित्सक और मरीजों के स्वजनों में हंगामा हुआ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मायागंज के गहन उपचार कक्ष में शनिवार की देर रात मरीज के स्वजनों और डाक्टरों में नोकझोंक बाद काफी हंगामा हुआ। स्थिति को संभालने के लिए बरारी थाने की पुलिस तक को बुलाने की नौबत आ गई। एक निजी क्लिनिक में पथरी के आपरेशन के बाद मोजाहिदपुर अंचल क्षेत्र निवासी महिला बीबी शकीला को इंफेक्शन बढ़ने के बाद शनिवार रात को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद स्वजनों को बताया मरीज कि मरीज की स्थिति बहुत नाजुक है।

इस सूचना के बाद महिला मरीज के स्वजन उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। गहन उपचार कक्ष में भर्ती महिला मरीज को देखने के लिए एक दर्जन से अधिक लोग एक साथ कक्ष में घुसने लगे। जिसपर आपत्ति जताने पर हंगामा होने लगा। इसी दौरान अस्पताल के डाक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को अंदर जाने से रोका। मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। वहां वार्ड में अन्य मरीजों के बीच अफरातफरी मच गई।. डाक्टरो का कहना था कि स्वजन बार-बार आकर परेशान कर रहे थे। फिर उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा गया। महिला मरीज का इलाज अस्पताल के गहन उपचार कक्ष में चल रहा है। घटना की बाबत बरारी पुलिस एहतियाती तौर पर चार जवानों को तैनात कर दिया है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट, गोलीबारी और चाकूबाजी

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर में पूर्व में भी मरीज के स्वजनों से उपचार के दौरान डाक्टरो से मारपीट, गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना हो चुकी है। डाक्टरों और परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों में मारपीट को लेकर असुरक्षा की भावना घर करने लगी है। विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल वर्षों पूर्व जूनियर डाक्टरों की कार्यशैली पर ऐसे भड़के थे कि एके-47 निकाल कर फड़ियाने की फहमकी दे दिए थे। अस्पताल में गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हुए था। जिस घटना में जरलाही निवासी बदमाश की गिरफ्तारी हुई थी। अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक महिला की चाकू से गोदकर पूर्व में हत्या की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी