तारापुर में बोले चिराग पासवान- दोनों सीटों पर उड़ेगा जीत का हेलीकॉप्टर, CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तारापुर उपचुनाव के लिए लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी प्रत्याशी चंदन सिंह के लिए प्रचार प्रसार करने पहुंचे। यहां उन्होंने दावा ठोकते हुए कहा कि दोनों सीटों पर लोजपा का हेलिकॉप्टर उड़ेगा। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कही....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:59 PM (IST)
तारापुर में बोले चिराग पासवान- दोनों सीटों पर उड़ेगा जीत का हेलीकॉप्टर, CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना
मुंगेर के तारापुर पहुंचे चिराग पासवान ने पार्टी प्रत्याशी के लिए किया कैंपेन।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। तारापुर विधानसभा उपचुनाव: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शनिवार को तारापुर में कहा कि तारापुर और कुशेश्वेर स्थाना से पार्टी की जीत होगी। नीतीश कुमार सरकार को पूरी तरह विफल बताया है। जमुई सांसद ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सती रमन सिंह व प्रदेश सचिव मानिक बाबू प प्रदेश सचिव मनोज यादव का पार्टी से जुड़ना इसका साफ संकेत हैं कि बिहार के दिलों में स्व. रामवविलास के प्रति अटूट विश्वास है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ही पार्टी की सोच है।

चिराग ने मुख्यमंत्री पर कई कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर सभी पार्टियां तीन से चार झंडे के नीचे चुनाव लड़ रही है। लोजपा अपने दम पर खड़ी है। जदयू का दोनों जगहों से जमानत बचाना मुश्किल होगा। उप चुनाव में पार्टी ने अपने कैडर सदस्य को टिकट दिया है। चिराग यहां के बाद हवेली खड़गपुर, टेटिया बंबर में भी लोगों से रूबरू हुए। हवेली खड़गपुर पहुंचकर सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचरित्र सिंह से जाकर चिराग पासवान ने आशीर्वाद लिया। -दोनों जगहों पर लोजपा का उड़ेगा हेलीकाप्टर : चिराग -झामुमो के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव लोजपा में शामिल -लोजपा प्रत्याशी चंदन कुमार के पक्ष में जनता से किया मतदान का अपील

मुंगेर में चिराग पासवान 

तारापुर विधानसभा सीट चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई के अंतर्गत आती है। इसको लेकर भी चिराग उत्साहित हैं और लगातार लोगों से मिल रहे हैं। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे चिराग ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं देर शाम तक जनसंपर्क भी किया।

खड़गपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोजपा (रामविलास) के सदस्य प्रणव कुमार उर्फ सीटू के आवास पर पहुंचे चिराग पासवान ने उनके परिजनों से मुलाकात की। खड़गपुर नगर पंचायत में पूर्व पंचायत अध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी जी के निधन उपरांत उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
chat bot
आपका साथी