पापा रामविलास के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान, बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने सीने से लगा दिया आशीर्वाद

खगड़िया के शहरबन्नी गांव में पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे चिराग पासवान ने अपनी बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी का आशीर्वाद लिया। मौके पर राजकुमारी देवी ने उन्हें सीने से लगा लिया। इस दौरान मां-बेटे का प्रेम देख लोग भावुक हो गए।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 04:10 PM (IST)
पापा रामविलास के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान, बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने सीने से लगा दिया आशीर्वाद
बड़ी मम्मी ने चिराग पासवान को गले से लगा दिया आशीर्वाद।

संवाद सूत्र, खगड़िया। अपने पिता स्मृतिशेष रामविलास पासवान की पहली बरसी पर जमुई सांसद चिराग पासवान खगड़िया स्थित पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। शहरबन्नी पहुंचने के बाद चिराग ने सर्व प्रथम स्मृतिशेष रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वे अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी के पास पहुंचे। चिराग ने बड़ी मम्मी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजकुमारी देवी ने उन्हें सीने से लगा लिया। मां-बेटे का प्रेम देख वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। 

बुधवार को शहरबन्नी में रामविलास पासवान की बरसी पर भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें शहरबन्नी सहित आसपास के गांवों के 5 हजार से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। चिराग की बड़ी मम्मी राजकुमारी देवी ने पूरे कार्यक्रम की कमान संभाली। उन्होंने दैनिक जागरण से बात करते हुए पहले ही बताया था कि चिराग के कहने पर वे पटना से शहरबन्नी आईं हैं और यहां व्यवस्था को देखेंगी।

(पिता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते चिराग पासवान)

यह भी पढ़ेंदेशभर में कितनों को 'Doctor' बना चुके बिहार के 'मास्टर माइंड', पूर्णिया से लेकर पटना तक और कितने ऐसे?

पंडाल कहां लगना है, भोज का आयोजन कैसे होगा, कौन-कौन आएगा, खाने में क्या-क्या बनेगा? इसकी देखरेख का पूरा जिम्मा बड़ी मम्मी के पास रहा। अब खगड़िया के शहरबन्नी में बरसी पर भोज चल रहा है। उधर जैसे ही चिराग पहुंचे सभी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने सभी का अभिवादन किया।

भोज में क्या-क्या?

राजकुमारी देवी ने बताया कि भोज में शामिल होने के ल‍िए पूरे शहरबन्नी पंचायत को न्योता दिया गया है। भोज के संंबंध में सभी लोगों से बातचीत की गई थी। सभी के सुझाव को देखते हुए चावल, दाल, सब्जी, तिलौरी-पापड़, दही, रसगुल्‍ला, मिठाई आदि की व्‍यवस्‍था की गई है। वहीं, तैल चित्र पर पुष्प उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सभी लोग अपनी श्रद्धांजली दे सकें। 

chat bot
आपका साथी