जमुई में कार्यकर्ताओं से जेनेक्स ब्रीज पर मिले चिराग पासवान, राजनीतिक बिसात के तहत हुई मंत्रणा

च‍िराग पासवान ने आज जमुई के जेनेक्स ब्रीज पर अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मंत्रणा की। स्‍थानीय राजनीति पर भी चर्चा हुुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोग सभी च‍िराग के साथ हैं। इस दौरानरा राजनीतिक बिसात के तहत मंत्रणा हुई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:56 AM (IST)
जमुई में कार्यकर्ताओं से जेनेक्स ब्रीज पर मिले चिराग पासवान, राजनीतिक बिसात के तहत हुई मंत्रणा
जमुई में कार्यकर्ताओं से जेनेक्स ब्रीज पर मिलते जमुई सांसद चिराग पासवान।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। जमुई के सांसद च‍िराग पासवान अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। लोजपा में टूट के बाद से वे लगातार हरेक जिलों के दौरे पर हैं। वे कई बार जमुई आ चुके हैं। उन्‍होंने जमुई में कार्यकर्ताओं से जेनेक्स ब्रीज पर भेंट की। इस दौरान राजनीतिक बिसात के तहत मंत्रणा की गई। च‍िराग ने कहा कि लोजपा के सारे कार्यकर्ता उनके साथ हैं। पार्टी के पदाधिकार‍ियों का भी उन्‍हें ही समर्थन प्राप्‍त है। इसलिए असली लोजपा यही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी च‍िराग के प्रति अपनी आस्‍था जताई। कहा कि-लोजपा की पहचान स्‍व. रामव‍िलास पासवान से है। और उन्‍होंने च‍िराग पर भरोसा जताया था। इस कारण च‍िराग ही लोजपा का नेतृत्‍व कर रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं ने कहा च‍िराग पासवान का वहां स्‍वागत किया। स्‍थानीय समस्‍याओं से अवगत हुए। व‍िकास कार्य को बढ़ाने और लोगों की समस्‍याओं को दूर करने का भरोसा द‍िया। पार्टी के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बि‍हार में दो व‍िधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर प्रत्‍याशी उतारने की बात कही। साथ ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की उन्‍होंने जमकर आलोचना की। क‍हा कि सीएम नीतीश के नेतृत्‍व में  ब‍िहार का कोई भला नहीं हो रहा है। केंद्र की योजनाओं को यहां नजरअंदाज की जा रही है। 

ब‍िहार में तारापुर एवं कुशेश्वरस्थान व‍िधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। च‍िराग पासवान ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इन दोनों सीटों पर जदयू के विधायकों का निधन हो गया था। इसके बााद यहां चुनाव कराया जा रहा है। तारापुर से मेवालाल चौधरी चुनाव जीते थे। जबकि कुशेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी। इसलिए दोनों सीटों पर एनडीए की ओर से जदयू उम्‍मीदवार की चुनाव लड़ेंगे। ऐसी संभावना द‍िख रही है। हालांकि अभी भाजपा (BJP) ने पत्‍ते नहीं खोले हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों पार्टी चुनाव लड़ना चाहती थी। अभी फैसला नहीं हुआ है। इस सीट राजद, जदयू, लोजपा च‍िराग गुट और कांग्रेस प्रत्‍यााशी चुनाव लड़ना चाह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी