हबीबपुर से लापता बच्चे का अंबई पोखर में मिला शव

हबीबपुर से सात दिन पूर्व लापता हुए बच्चे मीत कुमार का शव बुधवार को अंबई पोखर से बरामद हुआ। इस संबंध में मीत की दादी आशा देवी ने 16 फरवरी को हबीबपुर थाने में लापता होने का केस दर्ज कराया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 06:11 AM (IST)
हबीबपुर से लापता बच्चे का अंबई पोखर में मिला शव
हबीबपुर से लापता बच्चे का अंबई पोखर में मिला शव

भागलपुर। हबीबपुर से सात दिन पूर्व लापता हुए बच्चे मीत कुमार का शव बुधवार को अंबई पोखर से बरामद हुआ। इस संबंध में मीत की दादी आशा देवी ने 16 फरवरी को हबीबपुर थाने में लापता होने का केस दर्ज कराया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उनका पोता 14 फरवरी की दोपहर से ही अचानक लापता हो गया था। वे लोग मारूफचक, अंबई पोखर के समीप रहने वाले हैं। पोते को उन लोगों ने हर जगह ढूंढा, किंतु वह नहीं मिला। उसकी फोटो भी उन लोगों ने आसपास के इलाकों में लोगों को भेजी थी फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला।

शाम को लोगों ने देखा शव

बुधवार की शाम अंबई पोखर के किनारे कुछ लोगों ने बच्चे का शव उतराया हुआ देखा। यह बात आग की तरह इलाके में तेजी से फैली। जब मीत कुमार के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग भी पोखर पहुंचे। पोखर के समीप काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी हबीबपुर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर मु. इनामुल्ला दलबल के साथ पोखर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। डूबने वाले की पहचान मीत कुमार के ही रूप में स्वजनों ने की। पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपेगी।

chat bot
आपका साथी