भागलपुर जेल में छठ : चार मुस्लिम महिला समेत 91 बंदी कर रहे छठ व्रत

Chhath festival 2020 भागलपुर में महिला मंडल कारा की 56 और शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा के 35 बंदी चार दिवसीय पर्व कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने इसकी पूरी व्‍यवस्‍था कर दी है। जेल में कुछ मुस्लिम बंदी भी छठ कर रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 11:27 AM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 11:27 AM (IST)
भागलपुर जेल में छठ : चार मुस्लिम महिला समेत 91 बंदी कर रहे छठ व्रत
भागलपुर जेल में छठ की व्‍यापक तैयारी की जा रही है।

भागलपुर, जेएनएन। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम यहां की तीनों जेलों में है। इस बार चार दिवसीय छठ पर्व करने वालों में चार मुस्लिम महिलाएं भी हैं। महिला मंडल कारा में बंद हदीसन खातून, सलमा खातून, नसीमा खातून और सपना साहा उर्फ सलमा समेत 56 महिला बंदी छठ व्रत कर रही हैं। शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में बंद 35 पुरुष बंदी भी छठ पर्व कर रहे हैं। विशेष केंद्रीय कारा में बंद तीन दर्जन बंदी भी आस्था के महापर्व में बतौर व्रती हिस्सा ले रहे हैं। लोक आस्‍था का महापर्व को लेकर जेल के अंदर भी भक्तिपूर्ण महौल बन गया। कल खराना से व्रती निर्जना व्रत पर रहेंगे। जेल प्रशासन ने छठ समापन के लिए छठ व्रत रखने वालों के लिए पारण की भी विशेष व्‍यवस्‍था की है। 

 बंदियों ने की तालाब की सफाई केले के थम से सजाएंगे किनारा

शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और महिला मंडल कारा में वर्षों पूर्व तैयार तालाब की बंदियों ने साफ-सफाई की। महिला मंडल कारा और विशेष केंद्रीय कारा में भी  के लिए ऐसी व्यवस्था जेल प्रशासन ने करा रखी है। बंदियों ने तालाब की सफाई के बाद शुक्रवार को केले के थम और आम के पत्ते को सुतली में पिरो कर सजाएंगे। रोशनी का भी मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था किया जाएगा। साफ सफाई के बाद आज से ही तालाब का नजारा आकर्षक दिखने लगा है। यूं कहे कि जेल के अंदर का यह तालाब कैदियां के लिए भी आस्‍था का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष इस तालाब की साफ सफाई कर इसमें छठ पर्व मनाया जाता हे। इसकी सफाई खुद कैदी कर धर्म के भागी बनते हैं। 

 जेल प्रशासन ने मुहैया कराया पूजन सामग्री

जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी, मनोज कुमार और उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह बंदियों को पूजन सामग्री मुहैया करा दिया है। जेल प्रशासन ने परंपरागत वस्त्र के अलावा ठेकुआ, कसार आदि बनाने के लिए सामग्री भी उपलब्ध करा दिया है।

chat bot
आपका साथी