भाई ने रिश्‍ते को किया कलंकित, पहले बहन के गले पड़़ी सोने छीनी फ‍िर कपड़े भी फाड़ डाले

भाई ने रिश्‍ते को किया कलंकित भागलपुर में भाई ने बहन से छीनी सोने की चेन और दस हजार नकदी। बहन के साथ दुर्व्‍यवहार किया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले की घटना केस दर्ज। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 12:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 12:42 PM (IST)
भाई ने रिश्‍ते को किया कलंकित, पहले बहन के गले पड़़ी सोने छीनी फ‍िर कपड़े भी फाड़ डाले
बहन के साथ भाई ने दुर्व्‍यवहार करते हुए उसके वस्त्र भी फाड़ डाले

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ला निवासी एक युवती से उसके भाई ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके गले में पड़ी सोने की चेन और दस हजार रुपये नकदी भी छीन ली। मारपीट के क्रम में बहन के साथ भाई ने दुर्व्‍यवहार करते हुए उसके वस्त्र भी फाड़ डाले। घटना की बाबत पीडि़त बहन ने विश्वविद्यालय थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए भाई अमित कुमार और अरुण कुमार समेत तीन को आरोपित बनाया है। पीडि़ता ने थानाध्यक्ष को बताया कि आरोपितों ने उसका गला दबा जान से मारने का भी प्रयास किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। उसने आरोप लगाया है कि जब वह अपने बच्चों के भरण-पोषण को लेकर दुकान का हिस्सा मांगती है तो आरोपित हमलावर हो जाते हैं। पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। विश्वविद्यालय पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित मुजरिम करार

पाक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित प्रिंस कुमार को मुजरिम करार दिया है। न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान प्रिंस को दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाते हुए सजा बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तिथि तय कर दी है। घटना सबौर थाना क्षेत्र में 12 सितंबर 2020 को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। वह अपने बालकनी में खड़ी थी। बगल में किराए के मकान में रहने वाले आरोपित प्रिंस और उसका एक नाबालिग भाई ने मिलकर बच्ची से दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

पीडि़ता की मां ने छत पर सूख रहे कपड़े को उतारने जाते समय छोटे भाई को दुष्कर्म करते देखा था। बच्ची ने उस समय बयान दिया था कि दोनों भाइयों ने ऐसी घटना पूर्व में भी किया था। यह धमकी भी दी थी कि यदि मां या किसी अन्य लोगों से बताई तो उसे छत की तीसरे माले से नीचे फेंक देंगे। इसलिए वह किसी को नहीं बोल पाई थी। मां ने रंगे हाथ जब छत पर उसे दुष्कर्म करते देखा तो उसने चंद दिन पूर्व वाली घटना का भी ज्क्रि करते हुए ङ्क्षप्रस का भी नाम लिया। आरोपित प्रिंस का मामला पाक्सो की विशेष अदालत में चला जबकि नाबालिग होने के कारण छोटे भाई का मामला पूर्व में किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी