रात 12 बजे घर पहुंचा देवर, नहीं मिला मनपसंद खाना तो भाभी को मार दी गोली, बिहार के खगडिय़ा की घटना

खगड़िया में रात के 12 बजे घर पहुंचे देवर ने मनपसंद खाना नहीं परोसने पर अपनी भाभी को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। स्‍वजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्‍पताल पहुंचा लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:52 PM (IST)
रात 12 बजे घर पहुंचा देवर, नहीं मिला मनपसंद खाना तो भाभी को मार दी गोली, बिहार के खगडिय़ा की घटना
मनपसंद खाना नहीं परोसने पर खगडि़या में एक युवक ने अपनी भाभी को गोली मार दी।

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। मनपसंद खाना नहीं परोसने पर देवर ने भाभी को गोली मार दी। इस गोलीकांड में 25 वर्षीय चंदन कुमारी की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना मंगलवार की देर रात मानसी थाना के खुटिया गांव में घटी। आरोपित देवर अजित कुमार भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि देवर रात के 12 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद उसने खाने की डिमांड की और मनपसंद खाना न मिलने से उसके सिर पर खून सवार हो गया।

-मानसी थाना के खुटिया में घटी घटना - आरोपित देवर फरार -पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा शव

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के समक्ष स्वजनों द्वारा बयान दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस भी शंकित है कि बयान मृतिका के मायके वाले देंगे अथवा पति। बयान का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि देर रात की घटना है। थाना को सूचना सुबह में मिली। आरंभिक तौर पर सामने आया कि चंदन कुमारी कमरा बंद कर सोई हुई थी। उसके पति निवास यादव वासा पर सोए थे।

यह भी पढ़ें: 

रात 12 बजे घर लौटा था देवर

करीब साढ़े बारह बजे रात को अजीत घर आया और किबाड़ खोलवा कर भाभी चंदन को उठाया। खाना मांगा। चंदन ने घर में जो पका था, वह परोस कर दे दिया। खाना देखते ही अजीत आग बबूला हो उठा। देवर- भाभी में बकवास होने लगी और देवर अजीत ने पिस्तोल निकालकर भाभी पर गोली चला दी। गोली चंदन के बाएं तरफ सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर तड़पने लगी। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक आरोपित देवर का अता- पता नहीं चल पाया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

तरह तरह की हो रही चर्चा

वहीं, इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। गांव के लोग दबे जुबान इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कोई भी इस मामले में खुल कर बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी