सेहत के लिए खजाना है ब्रोकली, कोसी के किसानों की आय करेगी दोगुनी

ब्रोकली (Broccoli) सेहत का खजाना है। इसको खाने के कई फायदे हैं। लिहाजा मेट्रो शहरों के बाद अब स्थानीय मार्केट में भी इसकी डिमांड बढ़ी है। बढ़ती मांग को लेकर किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा जो आय दोगुनी करेगा।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:25 AM (IST)
सेहत के लिए खजाना है ब्रोकली, कोसी के किसानों की आय करेगी दोगुनी
ब्रोकली की खेती के लिए कोसी में दिया जाएगा प्रशिक्षण।

संवाद सूत्र, सहरसा। ब्रोकली (Broccoli) सेहत का खजाना है और अब ये किसानों की सेहत भी सुधारेगी। कोसी क्षेत्र में किसानों को परंपरागत खेती से हो रही हानि से उबारने और आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए कृषि विभाग ने बड़े पैमाने पर ब्रोकली की खेती की रणनीति बनाया है। ब्रोकली की मांग अब महानगरों के साथ-साथ स्थानीय बाजार में भी बड़े पैमाने पर होने लगी है। गत वर्ष जीविका की कुछ समूहों द्वारा इसकी खेती का बेहतर परिणाम सामने आया। इस लिहाज ने विभाग ने जीविका से जुड़ी महिला किसानों के अलावा इसकी खेती में रूचि रखनेवाने अन्य किसानों को ब्रोकोली की खेती से जोड़ने का निर्णय लिया। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और इलाके का आर्थिक उन्नयन भी होगा।।

ब्रोकली की मांग को देखते हुए गत वर्ष जीविका से जुड़ी महिलाएं समूह से ऋण प्राप्त कर इसकी खेती में जुड़ी। प्रथम चरण में जिले के कुछ पंचायतों की महिला किसानों ने अपनी बदौलत इसकी खेती प्रारंभ किया, जिसका सार्थक परिणाम सामने आया। अब बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरूष किसान भी इस ओर आकर्षित हो रहे है। कई किसान अपनी बदौलत सफलता पूर्वक ब्रोकली की खेती कर रहे, इसके लिए अब उद्यान विभाग ने अन्य सहायता के साथ किसानों को खेती के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

पोषक तत्त्वों के कारण बढ़ रही है ब्रोकली की मांग

चिकित्सकों का मानना है कि ब्रोकली अन्य सब्जी की अपेक्षा सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। डा. विनय कुमार सिंह कहते हैं कि इसमें कई पोषक तत्व पाया जाता है। यह कई बीमारियों से बचाने के साथ ब्रेस्ट कैंसर, और प्रोस्टेट कैंसर के भी खतरे को कम करती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और वजन कम करने की इच्छा रखनेवाले के लिए यह एक बेहतर विकल्प भी है। इसे पका और कच्चा भी खाया जाता है लेकिन उबाल कर खाना ज्यादा फायदेमंद है। इस सब्जी में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, काब्रोहाईड्रेट, क्रोमोयम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। इस लिहाज से इसकी मांग बढ़ती जा रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ब्रोकली की खेती राज्य के अन्य भाग में किसानों के लिए काफी फायदेमंद हुआ है। इस इलाके में भी इसकी काफी संभावना है। इस लिहाज से किसानों की इसकी खेती के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ब्रोकली खाने के फायदे

ब्रोकली खाने के फायदे हजार हैं इसलिए अब इसकी मांग बढ़ रही है। ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, आयरन और कई पोषक तत्व भरवूपर मात्रा में पाए जाते हैं। दिल की जुड़ी बीमारियों से बचाव करती है ब्रोकली, इसको खाने से कैंसर होने की आशंका कम रहती है। तनाव (अवसाद) को दूर करती है। एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है ब्रोकली। गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है ब्रोकली।

chat bot
आपका साथी