बांका में भोरसार- भेलवा पंचायत के मुखिया पति पर फेंका बम, चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे घर

बांका में मुखिया पति पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में वे बाल बाल बच गए। मुखिया पति ने बताया कि वे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास उनपर हमला किया गया।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:52 PM (IST)
बांका में भोरसार- भेलवा पंचायत के मुखिया पति पर फेंका बम, चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे घर
बांका में मुखिया पति पर हमले के बाद लोगों की भीड़।

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। प्रखंड के भोरसार भेलवा पंचायत के मुखिया सुभद्रा देवी के पति सुरेंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव पर शनिवार देर रात बम से हमला हुआ ,लेकिन बम के नहीं फटने से वह बाल-बाल बच गए । घटना के संबंध में मुखिया पति सुरेंद्र यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि वे पंचायत के तुरी टोला से लोगों से मिलकर अपने घर पिपराडीह जा रहे थे।

-भोरसार- भेलवा पंचायत के मुखिया पति पर बम से हमला

-बम के नही फटने से बाल-बाल बचे मुखिया पति

इसी क्रम में घर के निकट करीब 50 गज की दूरी पर पीछे से दो व्यक्ति ने बम से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए । बम नहीं फटने से उनकी जान बाल-बाल बच गई ।बम हमले की घटना सुनकर सैकड़ों लोग मुखिया पति के घर पर जमा हो गए और लोगों को खोजबीन करने लगा, लेकिन रात के अंधेरे होने के कारण कुछ भी नहीं पता चल सका है।

बता दें कि अभी पंचायत चुनाव का समय चल रहा है ।इस वजह से भी उन पर हमला को देखा जा रहा है। जिस बम से हमला किया है उसे बरामद भी कर लिया गया है। घटना की जानकारी पर कटोरिया पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

रजौन में मारपीट कर किया घायल

संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के पुनसिया बांध गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मनोज कुमार गुप्ता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुनसिया बांध गांव के कन्हैया दास ने शनिवार की सुबह नशे की हालत में अपने ही गांव के मनोज कुमार गुप्ता के ऊपर राड से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घायल मनोज को इलाज के लिए रजौन अस्पताल लाया गया। इधर थानाध्यक्ष बीडी पासवान का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी