अरर‍िया के आशुतोष का Bollywood का धमाल, स्‍वरच‍ित गाने को दी अपनी आवाज, फ‍िल्‍मों के भी गाए गीत

ब‍िहार के अरर‍िया के आशुतोष कुमार झा ने बालीवुड में धमाका कर द‍िया है। उन्‍होंने स्‍वरच‍ित गाने को अपनी आवाज से सजाया है। फ‍िल्‍मों के भी कई गीत गाए हैं। टी सीरीज ने उनके लिखे गीत व आवाज देहरादून में किया रिकार्ड।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:16 AM (IST)
अरर‍िया के आशुतोष का Bollywood का धमाल, स्‍वरच‍ित गाने को दी अपनी आवाज, फ‍िल्‍मों के भी गाए गीत
अररिया के आशुतोष कुमार झा बालीवुड में प्रवेश।

जोकीहाट, (अररिया) [ज्योतिष झा]। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह किसी तरह सामने आ ही जाती है। बचपन से संगीत का शौक पाल रहे सुरीली आवाज के जादूगर आशुतोष कुमार झा बालीवुड में प्रवेश पाकर अररिया जिले सहित बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के फारबिसगंज प्रखंड के डुमरिया गांव के भगवान झा व रानी झा के पुत्र व सेवानिवृत शिक्षक बासुकीनाथ झा के पौत्र इतनी जल्द गायिकी में धूम मचा देंगे किसी ने सोचा तक नहीं था। वे फिलहाल वंदना ठाकुर से दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इससे पूर्व पंडित भोलेशंकर झा, पूर्णिया से आठ वर्ष संगीत की शिक्षा प्राप्त किए। इसके बाद कोलकाता में उस्ताद राशिद खान, संगीत रिसर्च एकेडमी कोलकाता में मधुमिता साह से संगीत की बारिकियों से रूबरू हुए। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक मिथिलेश झा के कहने पर वे कोलकाता से दिल्ली आ गए। फिलहाल दिल्ली में रहकर गीत कंपोज के साथ-साथ गा भी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बालीवुड फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की भरपूर मदद मिल रही है। खास बात यह कि आशुतोष के खुद के कंपोज किये गाने 'प्यार में आशिक' देहरादून में एक सप्ताह पूर्व टी सीरीज ने रिकार्ड किया है जो जल्द रिलीज होने वाला है। बालीवुड में अररिया की उभरती हुई अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक की आने वाली फिल्म में भी युवा गायक की आवाज सुनने को मिलेगा।

बालीवुड स्क्रीन राइटर सुब्रत सिन्हा इनकी आवाज से प्रभावित होकर मुंबई के चर्चित गायक नकास अजीज जिन्होंने 'साड़ी के फॉल से कभी मैच किया रे', गाया है। उन्हें आशुतोष के गाए गाने भेजा। नकास अजीज भी आशुतोष के आवाज की प्रशंसा की है। नकास अजीज ने भी साथ में गाने का आश्वासन आशुतोष को दिया है। देहरादून से आशुतोष ने बताया कि उनके अरमान बड़े हैं। संगीतकार अनु मलिक और हिमेश रेशमिया की तरह वे संगीत कंपोजर सह गायक बनकर बिहार का नाम रोशन करना चाहते हैं। अररिया सहित मिथिलांचल में उनके सैकड़ों फैंस हैं जो उनके गाए गाने रीलिज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी