भागलपुर में जाम की समस्या के समाधान के लिए भाजपा करेगी कुछ इस तरह प्रयास

भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक में यातायात व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने पर जोर दिया गया। नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप जांच कराने की मांग। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:45 PM (IST)
भागलपुर में जाम की समस्या के समाधान के लिए भाजपा करेगी कुछ इस तरह प्रयास
भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में बूढ़ानाथ में हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। कहा गया कि भागलपुर प्राचीनकाल से ही व्यापार, शिक्षा व कृषि का केंद्र रहा है। यहां का उत्पादित सामान विदेशों तक जाता था। यहां कृषि विश्वविद्यालय, सिल्क इंस्टीच्यूट जैसे संस्थान रहने के बावजूद शहर सिमट गया है। प्रोसेसिंग यूनिट, बड़े बाजार, संसाधन की कमी के कारण लोग बदहाली में जी रहे हैं।

शहर में पार्किंग जोन नहीं रहने के कारण लोग सड़कों पर गाडिय़ां खड़ी कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़े बेकार पोल जाम का कारण बन रहा है। सड़क किनारे अवैध दुकानें व खोमचे वाले आवागमन का अवरुद्ध कर रहा है। हथिया नाला अतिक्रमित होने के कारण निकासी अवरुद्ध है। बिजली आपूर्ति में बराबर व्यवधान बना रहता है। भोलानाथ पुल हल्की बारिश में ही भर जाता है। आश्वासन सुनते-सुनते शहरवासी ऊब चुके हैं। सुव्यवस्थित ढंग से नाले के निर्माण नहीं हो रहा है। इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। इसके समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव मंडल उपाध्यक्ष डा. विनय गुप्ता ने पढ़ा और प्रस्ताव का समर्थन मंडल के युवा नेता योगेश पांडे एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अमरदीप शाह ने किया। मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपने क्षेत्र व जिले का विकास करना है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने संगठन को और धारदार एवं मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। पूर्व डिप्टी मेयर डा. प्रीति शेखर ने कहा कि शहर में जाम की समस्या, भोलानाथ पुल की समस्या एवं शहर में पाॄकग की समस्या का जल्द निराकरण होना चाहिए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय कुमार घोष सोनू ने कहा कि संगठन के बल पर ही समस्याओं का निराकरण एवं क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। धन्यवाद ज्ञापन मंडल के मंत्री सूरज शर्मा ने किया।

मौके पर विष्णु शर्मा, निरंजन साह, दिलीप निराला, देवदत्त घोष, मुरारी पासवान, इंदू भूषण झा, राजेश टंडन, सुनिधि मिश्रा, विदुवाला सिंह, मोंटी जोशी, खोखा चौबे, राजेश गोयल, डा. कामिनी शुक्ला, कांति सिंह मौजूद थे।

भाजपा की मंडलस्तरीय बैठक संपन्न

भाजपा की गोपालपुर मंडल इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा का अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई. बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक ङ्क्षसह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेन्द्र ङ्क्षसह उर्फ गुलाब जी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दयानंद यादव, विरेन्द्र दास, मंडल महामंत्री द्वय रंजीत झा व चंदन कुमार भगत वगैरह की मौजूदगी देखी गई।

chat bot
आपका साथी